फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wind wreaks havoc, more than 700 poles broken

UP: आंधी ने मथुरा में मचाई तबाही.. 700 से अधिक खंभे टूटे, जड़ से उखड़ गए पेड़; शहर से देहात तक बत्ती हुई गुल

Fri, 23 May 2025 02:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 May 2025 02:01 PM IST
सार

कान्हा की नगरी मथुरा में आंधी ने जमकर तबाही मचाई। हाल ये था कि वर्षों पुराने पेड़ जड़ से उखड़ गए। सड़कों पर लगे होर्डिंग हवा में उड़ते नजर आए। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक बत्ती गुल हो गई। 

 

विज्ञापन
Wind wreaks havoc, more than 700 poles broken
मथुरा। सौंख अड्डे से एसबीआई चौराहे जाने वाली रोड पर टूटा पड़ा यूनीपोल। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा में बुधवार रात को हवा की बदली चाल (आंधी) ने विद्युत निगम का हाल बेहाल कर दिया। जिले भर में 700 से अधिक बिजली के खंभे टूटे तो वहीं शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। 24 घंटे में शहर की आपूर्ति तो शुरू हो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में हालात सामान्य होने में अभी 24 घंटे का समय और लगेगा। विद्युत निगम के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है कि वर्तमान में इतने बिजली के खंभे भी स्टॉक में नहीं हैं।
विज्ञापन

 

रात 10 बजे के करीब आई आंधी ने शहर से लेकर देहात तक जमकर तांडव मचाया। पेड़ जड़ से उखड़ गए तो वहीं सड़कों पर लगे विज्ञापन के यूनीपोल भी धाराशायी हो गए। शहर में सौंख अड्डे से एसबीआई चौराहे जाने वाली सड़क पर यूनीपोल आंधी में टूट गया। इसकी चपेट में आकर बिजली के चार खंभे और लाइनें भी टूट गईं। हालांकि यूनीपोल टूटने के समय कोई नीचे न होने से हादसा टल गया। यूनीपोल का हिस्सा सड़क पर गिरने से आवागमन में भी दिन भर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डैंपियर नगर में बीएसएनएल कार्यालय के सामने लगा नीम का विशाल पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। लोगों को घूमकर दूसरी तरफ से गुजरना पड़ा। दिन में लोगों ने खुद ही पेड़ की टहनियां काटकर आवागमन के लिए रास्ता बनाया। इसी तरह धौलीप्याऊ रोड, चंदनवन समेत अन्य क्षेत्रों में भी पेड़ टूटने से आवागमन में समस्या हुई।

 
विज्ञापन

पेड़ों के साथ ही टूटे हुए बिजली के खंभों के चलते सबसे बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। टूटे हुए बिजली के खंभों की गिनती हुई तो विद्युत निगम भी हैरान रह गया। जिले भर में 700 से अधिक खंभे टूटे। इससे शहर से देहात तक अधिकांश क्षेत्र में रात भर अंधेरा रहा। निगम के कर्मचारियों ने रात में लाइनों की पेट्रोलिंग कर सुबह तक शहर में 70 प्रतिशत बिजली आपूर्ति चालू करा दी, लेकिन 30 प्रतिशत क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को दिन में भी बिजली आपूर्ति के लिए लोग परेशान रहे।

 

बृहस्पतिवार को सुबह डैंपियर नगर, चंदनवन, धौली प्याऊ, कृष्णापुरी, टाउनशिप, होली गेट, डीग गेट, भूतेश्वर आदि में बिजली आपूर्ति शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं जय गुरुदेव उपकेंद्र, लक्ष्मीनगर उपकेंद्र, कैंट उपकेंद्र समेत अन्य क्षेत्र में शामिल उपकेंद्रों के कई मोहल्लों में बृहस्पतिवार शाम तक भी बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। देर शाम निगम इन क्षेत्रों में आपूर्ति शुरू कर सका।

 

वहीं ग्रामीण क्षेत्र में छाता, कोसीकलां, नंदगांव, गोवर्धन, मांट और नौहझील क्षेत्र के उपकेंद्रों की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण अंचल की बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी आने के 24 घंटे बाद भी विद्युत निगम बमुश्किल 33 केवी लाइनें ही सही कर सका। 11 केवी लाइनें सही करने में अभी कम से कम 24 घंटे का ही समय और लगेगा। विद्युत निगम लगातार लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील कर रहा है लेकिन 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से इन्वर्टर के साथ-साथ लोगों का धैर्य भी जवाब दे रहा है।

 

अलीगढ़ या आगरा से मंगाए जाएंगे खंभे
विद्युत निगम को आंधी से बड़ा नुकसान हुआ है। 700 से अधिक बिजली के खंभे टूटने से विभाग परेशान है। मथुरा में निगम के पास इतने बिजली के खंभे भी उपलब्ध नहीं हैं। कम से कम 300 से 400 बिजली के खंभे निगम को अलीगढ़ या आगरा से मंगाने होंगे। खंभे लाने और ले जाने में भी निगम को समय की आवश्यकता होगी।

 

ट्रांसफाॅर्मर लगाकर नहीं जोड़े तार तो उपकेंद्र पहुंचे लोग
कैंट स्थित विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के भैंस बहोरा में केआर गर्ल्स कॉलेज के पास लगा ट्रांसफाॅर्मर बुधवार दोपहर को खराब हो गया था। लोगों की शिकायत पर निगम ने रात 9 बजे के करीब ट्रांसफाॅर्मर बदल दिया, लेकिन निगम के कर्मचारी उसके तार जोड़कर नहीं आए। कुछ देर बाद ही आंधी के चलते विद्युत आपूर्ति पूरे जिले में चौपट हो गई। बृहस्पतिवार को भी दिन में जब कोई कर्मचारी तार जोड़ने नहीं पहुंचा तो लोग दोपहर एक बजे के करीब खुद ही उपकेंद्र पर पहुंच गए। यहां उन्होंने अवर अभियंता से मामले की शिकायत की। इससे पूर्व एसएसओ व अन्य कर्मचारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की। तीन घंटे तक यहां प्रदर्शन के बाद अवर अभियंता के आश्वासन पर लोग वापस लौट गए।

 

शहर में बंद है बिजली आपूर्ति तो करें शिकायत
अधीक्षण अभियंता शहरी एके रुहेला ने बताया कि शहरी क्षेत्र में बिजली कटौती की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए उपभोक्ता देवो भव: नाम से ग्रुप शुरू किया गया है। इसके साथ ही 9193303021 पर भी अपनी शिकायत व्हाट्सएप कर पंजीकृत करा सकते हैं।
कान्हा की नगरी मथुरा में आंधी ने जमकर तबाही मचाई। हाल ये था कि वर्षों पुराने पेड़ जड़ से उखड़ गए। सड़कों पर लगे होर्डिंग हवा में उड़ते नजर आए। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed