फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   victory of amarujala campaign in mathura

अमर उजाला मुहिम की जीत, झूमे गोवर्धनवासी

Tue, 13 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 13 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
victory of amarujala campaign in mathura
गोवर्धन तहसील की मांग करीब एक दशक पुरानी है। इसके लिए आंदोलन भी क्षेत्रीय लोगों ने किए हैं। 2008 में तो खुद तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने गोवर्धन में तहसील की घोषणा की थी लेकिन यह सिर्फ चुनावी वायदा ही बनकर रह गई।
विज्ञापन


वर्तमान सरकार के प्रभारी मंत्री देवेन्द्र गुप्ता ने 12 फरवरी, 2014 को वृंदावन में अमर उजाला की ओर से गोष्ठी ‘मुद्दा ब्रज विरासत का...’ में सरकार के तत्कालीन प्रभारी मंत्री प्रभारी मंत्री देवेन्द्र गुप्ता के समक्ष गोवर्धन को तहसील बनाने की मंाग प्रमुखता से उठाई गई। देवेन्द्र गुप्ता ने यह दर्जा दिलाए जाने का आश्वासन दिया था। आखिरकार थोड़े इंतजार के बाद ‘अमर उजाला’ के मंच पर किया गया यह वायदा प्रदेश सरकार ने निभा दिया है।
विज्ञापन


हालांकि गोवर्धन तहसील के लिए कई बार विधायकों ने विधानसभा में भी प्रश्न उठाए। यहां तक कि अक्तूबर माह में मुख्यमंत्री से मिली सांसद हेमामालिनी ने गोवर्धन तहसील और बाईपास का प्रस्ताव भी उन्हें सौंपा था। इसके अलावा सपा महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल ने भी गोवर्धन की मुख्यमंत्री से पैरवी की थी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर ओम प्रकाश इस संदर्भ में राज्यपाल को भी पत्र देकर आए। विधायक राजकुमार रावत भी तहसील को लेकर लगातार पैरवी करते रहे। गोवर्धन के पूरन कौशिक तो जनता के साथ सिलसिलेवार आंदोलनरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि निर्धारित मापदंड से भी कम क्षेत्रफल होने के बावजूद गोवर्धन को तहसील का दर्जा दिया गया है। अब इसमें अहम भूमिका डीएम राजेश कुमार ने निभाई।

गोवर्धन तहसील का प्रस्ताव राजस्व परिषद की हाईपावर कमेटी ने सोमवार को स्वीकृत कर दिया। यह जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि है। लंबे समय से इसकी आवश्यकता विकास की दृष्टि से गोवर्धन को महसूस हो रही थी। अब इसके अमल में आने के बाद गोवर्धन क्षेत्र की विकास योजनाओं को और गति मिलेगी।
-राजेश कुमार, डीएम मथुरा


तहसील के तोहफे पर झूमी गिरिराजजी की नगरी
नए साल के पहला पखवाड़ा गोवर्धन क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी की सौगात लेकर आया। गोवर्धन वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आखिर पूरी कर दी। क्षेत्रीय लोगों ने एक-दूजे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

दोपहर को राजधानी से आई तहसील संबंधी खबर से दिन में ही गोवर्धन में दिवाली मनाई जाने लगी। लोग एक-दूसरे को बधाई देने लगे और चारों तरफ खुशी का माहौल बन गया।


राधाकृष्ण सेवा समिति के बैनर तले क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने तहसील की मंाग को लेकर कस्बे में पैदल मार्च किया था। तहसील बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा पोस्टकार्ड अभियान आदि चलाए गए। सोमवार को गोवर्धन को तहसील बनाए जाने पर राजस्व परिषद की मुहर की जानकारी के साथ लोग सौंख अड्डा स्थित कार्यालय पर इकट्ठा हो गए। समिति के सचिव और तहसील आंदोलन संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन कौशिक ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी भी की। पूर्व प्रधान मोहन सिंह, गणेश पहलवान, महादेव पाण्डेय, गिरधारी सेठी, दीपक शर्मा, नवीन गौड, निबौरी सिंह, ब्रह्मदत्त शर्मा, विनोद शर्मा, दिगम्बर चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed