फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Will continue to propagate Sanatan Dharma till the last breath

Mathura News: अंतिम सांस तक सनातन धर्म का प्रचार करते रहेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Will continue to propagate Sanatan Dharma till the last breath
वृंदावन। भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज को मिली जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गौरी गोपाल आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आश्रम की पड़ताल की। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकल इंटेंलिजेंस यूनिट के साथ खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है। इधर भागवत प्रवक्ता ने मध्य प्रदेश के इंदौर से एक वीडियो भेजकर अपना पक्ष रखा है। कहा कि हमारा देश अब हिंदू राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, यही बात कुछ लोगों को अच्छी नहीं लग रही है।परिक्रमा मार्ग स्थित भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज के गौरी गोपाल आश्रम के कार्यालय में लिफाफे मिले पत्र में भागवताचार्य को परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मामले में बुधवार की रात मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। कई लोगों से पूछताछ की गई है। अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है कि पत्र कहां से आया और किसने लिखा है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इधर भागवत प्रवक्ता ने अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि वह सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं। यह कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है, इस सबके पीछे यही लोग हो सकते हैं। अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि हम अंतिम सांस तक सनातन धर्म की सेवा करते रहेंगे। किसी की धमकी से यह रुकेंगे नहीं। मेरा देशवासियों से निवेदन है कि सभी को अब संगठित होने का समय है। समाज को जगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह धमकी है या कुछ और इस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। गहराई से जांच होनी चाहिए। कौन है यह व्यक्ति है जिसने पत्र लिखकर आश्रम में दिया। उन्होंने कहा कि ठाकुरजी से प्रार्थना है कि वह ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें, जिससे वह अच्छे कार्य कर सकें।
विज्ञापन


-गौरी गोपाल आश्रम में पड़ताल की गई है। आश्रम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। हालांकि अभी कुछ ऐसा सीसीटीवी फुटेज में सामने नहीं आया है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि पत्र कब और किसने रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी, वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed