फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   wife strangled her husband to death after making him drink alcohol and feeding him bhang parathas

पत्नी का खूनीखेल: बच्चों ने कहा- ये पापा पसंद नहीं, दूसरे वाले अच्छे हैं...पति को दी ऐसी मौत; कांप उठेगी रूह

Fri, 24 Jan 2025 02:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Jan 2025 02:25 PM IST
सार

मथुरा में एक पत्नी ने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले उसे शराब पिलाई। इसके बाद भांग के पराठे खिलाए। पति नशे में झूमने लगा, तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उसे करंट लगाया। फिर भी उसकी मौत न हुई तो गला दबाकर जान ले ली।

विज्ञापन
wife strangled her husband to death after making him drink alcohol and feeding him bhang parathas
कातिल पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को करंट लगाया। फिर भी मौत न हुई तो गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने से पहले महिला ने पति को भांग के पकौड़े और पराठे खिलाए। महिला का आरोप था कि पति उसे आए दिन मारता पीटता था। बच्चे कहते थे कि पापा अच्छे नहीं हैं, इसलिए उसके मन में आया कि क्यों न इसको मार दिया जाए। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने आरोपी पत्नी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं फरार प्रेमी की तलाश में दबिश दे रही है। परिवार के लोगों ने पुलिस को महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

विज्ञापन

बैंक कॉलोनी निवासी गंगाराम के बेटे मनोज खेती किसानी का काम करते थे। उसकी शादी राजस्थान निवासी आरती से करीब 10 साल पहले हुई थी। शादी से उनके दो बेटे और एक बेटी है। 19 जनवरी को मनोज का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। परिजनों को पत्नी आरती ने बताया कि मनोज की मौत हो गई है। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो मनोज के एक हाथ में बिजली का तार था। पूछने पर आरती ने परिजनों को बताया कि वह रात में कुछ काम कर रहे थे, तभी करंट लगने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने मनोज के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाराम ने बताया कि बेटे की मौत के बाद घर में सगे संबंधी और रिश्तेदार दुख जताने के लिए उनके घर आ रहे थे। लेकिन मनोज की पत्नी पति की मौत पर शोक जताने की बजाय फोन पर किसी से बात करती रहती थी। परिजनों को शक हुआ तो उस पर नजर रखनी शुरू की गई। देखा कि वह अधिकतर समय मोबाइल पर किसी से घंटों बात करती रहती है। उसके चेहरे पर दुख के भाव नहीं थे। इस पर परिजनों ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। पता चला कि वह किसी लड़के से घंटों बात करती है। इसके बाद उसका मोबाइल लेकर व्हाट्सअप चेक किया गया, इसमें उसके प्रेमी की चैट मिली। इसके बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल दिया।

विज्ञापन

परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे, जहां आरोपी पत्नी आरती और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही आरती को पुलिस के सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में आरती ने बताया कि मनोज उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। उसे खर्चे के लिए रुपए नहीं देता था। कई बार परिवार वालों को बताया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। मेरे बच्चे कहते थे कि ये पापा अच्छे नहीं हैं, वो वाले पापा अच्छे हैं। इसके बाद उसके मन में आया कि इसको क्यों न मार दिया जाए। इसके बाद उसने मनोज को मारने की योजना बनाई। इसमें उसने अपने प्रेमी को भी शामिल किया। 

बताया कि उसने 18 जनवरी को घर में भांग के पकौड़े और पराठे बनाए। जिसे पूरे घर वालों ने खाए। मनोज को उसने जमकर शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो उसने प्रेमी को बुला लिया। प्रेमी ने उसके पति मनोज का गला दबा दिया। वह पैर पकड़े रही। जब वह मर गया तो हत्या को हादसा साबित करने के लिए मनोज के हाथ में बिजली का तार पकड़ा दिया। इसके बाद उसे करंट लगाया। ताकि लोगों को लगे कि मौत करंट लगने से हुई है। वारदात के बाद उसका प्रेमी घर से भाग गया। मनोज के परिजनों द्वारा उसकी पत्नी को हत्या के आरोप में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में मनोज के पिता ने आरोपी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed