{"_id":"63f3b51496bdd217f4051e03","slug":"wife-s-mangalsutra-sold-for-father-s-murder-bharatpur-news-mtr528121953-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पिता की हत्या के लिए बेच डाला पत्नी का मंगलसूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पिता की हत्या के लिए बेच डाला पत्नी का मंगलसूत्र
विज्ञापन
भरतपुर। बेटे ने पत्नी का मंगलसूत्र बेचकर पिता की हत्या के लिए बदमाशों को रुपये दिए थे। इसमें आर्थिक मदद मृतक की दूसरी पत्नी ने भी की थी। उद्योग नगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या दूसरी पत्नी, उसके प्रेमी व पुत्र ने षड्यंत्र रचकर कराई थी।
एसपी श्याम सिंह ने बताया कि 15 फरवरी 2023 को थाना उद्योगनगर क्षेत्र के ग्राम अजान में नाथूराम उर्फ नत्थी का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरबीएम अस्पताल भेजा, जहां उसका मेडीकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। मृतक के पुत्र दीपक ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि गांव में नहर के किनारे पिता का शव मिला है, जिनकी हत्या कर यहां डाला गया है।
पुलिस को जांच में पता चला कि नत्थी की दूसरी पत्नी के बहन के देवर से संबंध थे। इसे लेकर आए दिन मृतक व उसकी पत्नी के बीच झगड़ा होता था। वहीं पहली पत्नी का पुत्र दीपक मौजमस्ती में कर्ज होने के चलते जमीन बेचने का दबाव पिता पर बना रहा था। इस दौरान मृतक की दूसरी पत्नी और पहली पत्नी के पुत्र के बीच में नजदीकियां हो गईं। संदेह होने पर पुलिस ने गहन पूछताछ की तो मृतक की दूसरी पत्नी, उसका प्रेमी सुखवीर उर्फ सुक्खी और पहली पत्नी के पुत्र दीपक द्वारा रची गई साजिश सामने आई।
विज्ञापन
आरोपी दीपक द्वारा गांव अजान के रिश्तेदार को पिता की हत्या करने के लिये दो लाख रुपये में सौदा किया गया। एक लाख रुपये कर्ज लेकर व बीस हजार रुपये में पत्नी का मंगलसूत्र बेचकर व दस हजार रुपये छोटी मां से लेकर दिये। दीपक के रिश्तेदार के नत्थी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नहर के किनारे खेत में डाल दिया। पुलिस ने दीपक पुत्र नाथूराम उर्फ नत्थी 22 साल, नत्थी की पत्नी 35 साल बड़ा नगला और सुखवीर उर्फ सुक्खी पुत्र बदन सिंह 25 साल निवासी छोटा नगला, अजान थाना उद्योगनगर जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बृजेश ज्योति उपाध्याय, वृत्ताधिकारी (ग्रामीण) सतीश वर्मा के मार्गदर्शन में थानाधिकारी महेंद्र कुमार राठी ने टीम गठित कर घटना के खुलासे के लिए जांच की।