{"_id":"5861553c4f1c1b741aeeb69f","slug":"wife-of-shoulder-died-after-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला सैनिक की पत्नी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला सैनिक की पत्नी का शव
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
suicide
थाना हाईवे के गिर्राज नगर में सोमवार को एक सैनिक सुंदर की पत्नी सुरेखा (32) का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके वाले दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि ससुराल वाले इसे सुइसाइड बता रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका के सास-ससुर को हिरासत में लिया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी मंजिल पर दरवाजे की ग्रिल से बंधी साड़ी पर लटकता सुरेखा का शव उतरवाया। वह आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में पर्वतपुर गांव निवासी राधाचरण की बेटी थी। 2004 में उसका विवाह हुआ था। सुरेखा के भाई रामखिलौना का आरोप है कि उसकी बहन को परेशान किया जा रहा था। मकान बनवाने के लिए उनसे रकम मांगी गई।
बहन की खातिर रकम भी दे दी, इसके बाद भी उनकी बहन को परेशान किया जा रहा था। थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि मृतका का पति सेना में है और दिल्ली में तैनात है। उनके अनुसार अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।