फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife arrested with illegal ganja, husband absconding

गांजे का धंधा: पुलिस ने छापा मारकर पत्नी को किया गिरफ्तार, फरार पति की तलाश जारी

Thu, 10 Oct 2024 01:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2024 01:31 PM IST
सार

मथुरा के फरह में दंपती गांजे की बिक्री कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पति मौके से फरार हो गया। 

 

विज्ञापन
Wife arrested with illegal ganja, husband absconding
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव बेरी में पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पति भागने में सफल रहा।
विज्ञापन



बुधवार को थाना प्रभारी कमलेश सिंह, टोल चौकी प्रभारी सुनील कुमार मय पुलिस बल के गांव बेरी में गांजा तस्करी की सूचना पर पहुंच गए। पुलिस को देख गांजा तस्कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक गांव बेरी निवासी महिला रूपवती को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पति भोला भागने में सफल रहा।


थाना प्रभारी कमलेश ने बताया कि मौके से महिला को गिरफ्तार किया है जबकि उसका पति भागने में सफल रहा है। महिला के कब्जे से पांच पुड़िया गांजे की व 400 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार पति पर कई मुकदमे हैं। महिला का देवर अभी फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने के आरोप में जेल गया है। भागे भोला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed