फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wife and lover arrested in Mathura for murder of husband

प्रेमी ने मिटाया प्रेमिका का 'सिंदूर': गुलजार संग थे गोविंद की पत्नी के संबंध, पति ने देख लिया था दोनों को साथ

Fri, 04 Jul 2025 04:59 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसीकलां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसीकलां Published by: विकास कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 04:59 PM IST
सार

आरोपी गुंजार उर्फ गुलजार ने पूछताछ में बताया कि गांव के गोविंद की पत्नी के साथ काफी दिनों से प्रेम संबंध थे। जिसके बारे मे गोविंद को पता चल गया था। 

विज्ञापन
Wife and lover arrested in Mathura for murder of husband
प्रेमी गुंजार उर्फ गुलजार और महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मथुरा स्थित कोसीकलां के गांव ऐंच में पति की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी और प्रेमी को पकड़कर चालान कर दिया। आरोपी के कब्जे से धारदार बांक, रक्त रंजित टी शर्ट व एक मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन

गले पर धारदार हथियार से किए कई वार
गांव ऐंच में मंगलवार की रात को एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक के गले पर धारदार हथियार से कई बार प्रहार के निशान थे। मृतक की पहचान गांव के ही गोविंद (27) के रूप में हुई। गोविंद की पत्नी के गांव के ही रहने वाले गुंजार उर्फ गुलजार नामक युवक के अवैध संबंध थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई ने बताया गोविंद ने भाभी को देख लिया था आपत्तिजनक हाल में
मृतक के भाई ने बताया कि गोविंद ने अपनी पत्नी को गुंजार के साथ आपत्तिजनक हालत में भी देख लिया था। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। इसकी जानकारी जब गुंजार को लगी तो उसने भाई को जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन गोविंद ने पत्नी के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। इससे नाराज होकर गुंजार ने धारदार हथियार से उसके भाई की हत्या कर दी।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
एसपी ग्रामीण सुरेशचंद रावत ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल की टीम ने गांव चौडरस के समीप से गुंजार और आरोपी पत्नी को गांव से पकड़कर चालान कर दिया। 

कालित प्रेमी का कबूलनामा
आरोपी गुंजार उर्फ गुलजार ने पूछताछ में बताया कि गांव के गोविंद की पत्नी के साथ काफी दिनों से प्रेम संबंध थे। जिसके बारे मे गोविंद को पता चल गया था। गोविंद को रास्ते से हटाने के लिए उसकी पत्नी के कहने पर मौका पाकर धारदार बांक से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed