फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Widows returned home after see the Eiffel Tower

एफिल टावर देख स्वदेश लौटीं विधवाएं

Wed, 23 Nov 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Widows returned home after see the Eiffel Tower
एफिल टावर देख स्वदेश लौटीं विधवाएं - फोटो : Amar Ujala
वृंदावन और वाराणसी की दो विधवा महिलाओं ने फैशन की राजधानी पेरिस पहुंचकर एफिल टॉवर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था सुलभ इंटरनेशनल की ओर से संचालित वृंदावन के विधवा आश्रम में रह रहीं 93 वर्ष की मानू घोष और वाराणसी में रह रहीं 70 वर्षीय गौरवानी शील को यूरोप की प्रतिष्ठित फोटोग्राफ  प्रदर्शनी में शामिल होने का निमंत्रण मिला। उम्र के आखिरी पड़ाव पर ये दोनों विधवा महिलाएं फ्रांस के शहर मानिटर एन डेर की विश्व प्रसिद्ध फोटो प्रदर्शनी में शामिल होकर भारत लौटीं हैं।

सुलभ इंटरनेशनल के पीआरओ मदन झा ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने दुनियाभर के सैलानियों के आकर्षण का केंद्र पेरिस के एफिल टॉवर के सामने फोटो भी खिंचाया। यह उनकी जिंदगी की धरोहर बन गया है। सप्ताह भर की यात्रा के दौरान इन महिलाओं ने फ्रांस के दूसरे शहरों को भी देखा। फ्रांस की सफाई और सुंदरता देख ये महिलाएं मोहित हो गईं। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी के दौरान एक परिचर्चा में सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक ने हिस्सा भी लिया। डॉक्टर पाठक ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वे वृंदावन और वाराणसी की हजारों विधवाओं का यहां प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed