फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   widows in vrindavan enjoying holi

भक्ति के गुलाल ने भरे विधवाओं के जीवन में रंग

Mon, 21 Mar 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा Updated Mon, 21 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
widows in vrindavan enjoying holi
वृंदावन और वाराणसी की विधवाओं ने पहली बार मंदिर प्रांगण में खेली होली - फोटो : अमर उजाला
सफेद लिबास ओढ़कर बेरंग जीवन जीने को मजबूर विधवाओं के लिए होली इस बार कुछ खास लेकर आई। धर्मनगरी में यह पहला मौका था जब वृंदावन और वाराणसी की विधवाओं ने अपने आराध्य के सामने होली खेली और उनकी भक्ति के रंग में खुद को रंग लिया। संस्था सुलभ इंटरनेशनल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में वेदपाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण कर पूर्णता प्रदान की।
विज्ञापन


धर्मनगरी के सप्तदेवालयों में से एक गोपीनाथ मंदिर सोमवार को इस ऐतिहासिक रंगोत्सव का साक्षी बना। गुलाल और फूलों की होली विधवा और बेसहारा महिलाओं को उनके एकरंग वाले जीवन से बाहर निकाल लाई थी। वृंदावन के आश्रय सदन में रह रहीं कोलकाता की गीतादासी, सबिता, मधुमितादासी और दुर्गादासी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ही उनके आश्रयदाता हैं। ऐसे में इस उनके साथ होली खेलना आध्यात्मिक अनुभव रहा। यूं तो हम पहले भी होली खेलते थे लेकिन इस बार की होली ठाकुरजी के साथ मनाने से खास हो गई। पहली बार ही यह आयोजन एक मंदिर के प्रांगण में किया गया।  
विज्ञापन


संस्था सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डाक्टर विंदेश्वर पाठक ने कहा कि मंदिरों की नगरी वृंदावन में यह पहला मौका है जब विधवाओं के कार्यक्रम में वेदपाठी ब्राह्मण भी शामिल हुए। यह विधवाओं की जिंदगी में नई उम्मीद लेकर आया है, जो विधवाओं के होली खेलने और रंगीन वस्त्र पहनने जैसे रूढ़िवादी विचारों के खिलाफ नई पहल का प्रतीक है। आयोजन के जरिए संस्था विधवाओं को समाज की मुख्यधारा में शामिल कराना चाहती है। ब्रज में होली जैसे कार्यक्रम इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के पीआरओ मदन झा ने बताया कि सुलभ इंटरनेशनल विधवाओं के लिए तीन साल से होली और दीपावली त्योहार का आयोजन कर रहा है। तीन साल से विधवाओं के आश्रम में भी होली का त्योहार मनाया जा रहा है। गोपीनाथ मंदिर में आयोजित होली में विभिन्न रंगों के करीब डेढ़ क्विंटल गुलाल और डेढ़ क्विंटल गुलाब व गेंदे के फूल की पंखुड़ियों का इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed