फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Whether it's chest pain or a heart attack, the only treatment available here is an ECG test.

Mathura News: सीने में दर्द हो या हृदयाघात, यहां इलाज के नाम पर सिर्फ ईसीजी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Whether it's chest pain or a heart attack, the only treatment available here is an ECG test.
मथुरा। सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने के कारण इलाज के नाम पर सिर्फ ईसीजी जांच कर प्राथमिक इंजेक्शन लगाया जा रहा है। इसके बाद मरीजों को आगरा रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट)की तैनाती न होने का खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है। सीने में दर्द से परेशान मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन यहां उनकी ईसीजी जांच के बाद जीवन रक्षक इंजेक्शन लगाकर आगरा रेफर कर दिया जाता है। वहीं सर्दी में मरीज को लेकर आगरा जाना परिजन के लिए परेशानी भरा साबित होता है। कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए सीएमएस कई बार मुख्यालय को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन मुख्यालय अभी तक चिकित्सक की तैनाती नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि हमारे यहां ईसीजी जांच और जीवन रक्षक इंजेक्शन लगाने की व्यवस्था है। इंजेक्शन लगाने के लिए फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी, फार्मासिस्ट और नर्स को प्रशिक्षण दिलाया गया था। प्रशिक्षण के बाद यह लोग ईसीजी जांच और इंजेक्शन लगाने का कार्य कर रहे हैं। कार्डियोलॉजिस्ट की कमी से कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। चिकित्सक की तैनाती के लिए कई बार मुख्यालय को पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक पत्र का संज्ञान नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed