फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wherever you are in the world, you will get complete information from Mero Braj App.

Mathura News: दुनिया में कहीं भी हों, मेरो ब्रज एप से मिलेगी पूरी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wherever you are in the world, you will get complete information from Mero Braj App.
मथुरा। ब्रज में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद जल्द ही मेरो ब्रज मोबाइल एप का उच्चीकरण करने जा रहा है। इसमें ब्रज के महत्वपूर्ण धार्मिक, पुरातात्विक और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी होगी, जिन्हें कहीं से भी और कभी भी देखा जा सकता है। गोवर्धन परिक्रमा पर इसका पहला प्रयोग किया जाएगा। बुधवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में आगरा की मास्टर सोल्यूशन कंपनी ने इस का प्रस्तुतिकरण दिया।
विज्ञापन



परिषद का उद्देश्य पहले से इस्तेमाल किए जा रहे मेरो ब्रज मोबाइल एप को विकसित और उच्चीकृत करना है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुतिकरण के दौरान दिखाया कि किसी तरह मोबाइल एप को ई-बुक के तौर पर विकसित किया जा सकता है। इस एप में ब्रज के सभी महत्वपूर्ण स्थलों, वहां तक पहुंच के मार्ग, रुकने-ठहरने के स्थान और परिवहन के साधनों की जानकारी मिलेगी। उदाहरण के तौर पर सबसे पहले गोवर्धन परक्रिमा पर इसका प्रयोग होगा। मोबाइल एप में गोवर्धन परिक्रमा के वर्चुअल टूर को लेकर पूरी जानकारी होगी, जहां थ्रीडी क्वालिटी पर किसी भी स्थल के व्यू होंगे। इन्हें किसी भी स्थल के होलोग्राम पर क्लिक करके या क्यूआर कोड को स्कैन कर देखा जा सकेगा। ऐसे क्यू आर कोड महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


गोवर्धन परिक्रमा के वर्चुअल टूर का खाका तैयार

मेरो ब्रज एप में बड़ी खासियत यह है कि इसके माध्यम से क्यू-आर कोड को स्कैन कर भी पूरी जानकारी ली जा सकेगी। ऐसे क्यूआर कोड ब्रज के महत्वपूर्ण स्थलों पर लगाए जाएंगे। गोवर्धन की पूरी जानकारी गोवर्धन आकर या आए बिना मोबाइल से ली जा सकेगी। परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण पड़ावों, मंदिरों और महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी मोबाइल एप में मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सैटेलाइट व्यू जैसा 360 कोण पर दिखेगा द़ृश्य

मेरो ब्रज एप पर जो दृश्य दिखाए जाएंगे, वे केवल फोटो या वीडियो नहीं होंगे, बल्कि गूगल मैप के सेटेलाइट व्यू की तरह 360 कोण पर दिखाई देंगे। देश दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठकर ब्रज की पूरी जानकारी ली जा सकेगी।



मेरो ब्रज एप को ई-बुक या डिजिटल गाइड के तौर पर विकसित किया जा रहा है। सबसे पहले गोवर्धन परिक्रमा से संबंधित लिखित और दृश्यात्मक जानकारी दी जाएगी। प्रयोग सफल होने पर अन्य स्थानों के लिए भी इसका प्रयोग किया जाएगा।

-नगेंद्र प्रताप, सीईओ उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed