फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young man murdered by woman brother in Mathura for entering into love marriage

प्रेम विवाह की खाैफनाक सजा: युवक को उठा ले गए युवती के भाई, बेरहमी से की मारपीट; अस्पताल में तोड़ दिया दम

Wed, 23 Sep 2026 04:49 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 23 Sep 2026 04:49 PM IST
सार

विवाह को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। आरोप है कि 21 सितंबर को संजना के भाई महेंद्र और अन्य लोग छटीकरा क्षेत्र स्थित उस होटल में पहुंचे, जहां बंटी और उसका भाई शंकर काम करते थे। दोनों को वहां से अपने साथ ले जाया गया। आरोप है कि रास्ते में दोनों के साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन
Young man murdered by woman brother in Mathura for entering into love marriage
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में लव मैरिज को लेकर दो परिवारों के बीच चल रहा विवाद खूनी खेल में बदल गया। गौसना निवासी बंटी ने मई में कुंजनगर निवासी युवती संजना से कोर्ट मैरिज की थी और इसके बाद वह जैत क्षेत्र में ही रह रहा था। आरोप है कि बंटी का इस तरह युवती के साथ रहना उसके भाइयों को नागवार गुजर रहा था। 21 सितंबर को बंटी और उसके भाई शंकर को छटीकरा क्षेत्र स्थित होटल से उठा लिया गया। दोनों भाई वहां काम करते थे। आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई और बाद में सुरीर क्षेत्र में छोड़ दिया गया। बंटी ई-रिक्शा से घर पहुंचा, लेकिन हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बंटी निवासी गौसना, थाना जमुनापार ने मई 2026 में थाना जैत क्षेत्र के कुंजनगर निवासी संजना से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद बंटी जैत क्षेत्र में ही रह रहा था। इस विवाह को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। आरोप है कि 21 सितंबर को संजना के भाई महेंद्र और अन्य लोग छटीकरा क्षेत्र स्थित उस होटल में पहुंचे, जहां बंटी और उसका भाई शंकर काम करते थे। दोनों को वहां से अपने साथ ले जाया गया। आरोप है कि रास्ते में दोनों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें सुरीर क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


मारपीट के बाद बंटी और शंकर ई-रिक्शा से अपने घर पहुंचे। घर आने के बाद बंटी की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। बंटी की मां शीला ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में बंटी और शंकर को बंधक बनाकर रखने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। 22 सितंबर को बंटी की मौत होने के बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या समेत अन्य गंभीर धाराएं बढ़ा दीं। पुलिस के अनुसार मामले में महेंद्र समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed