{"_id":"67eed8961d15b6dfb400e2d4","slug":"when-the-pressure-of-devotees-increased-32-buses-were-sent-to-nari-semri-mathura-news-c-369-1-mt11008-127402-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रद्धालुओं का बढ़ा दबाव तो नरी सेमरी भेजीं 32 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रद्धालुओं का बढ़ा दबाव तो नरी सेमरी भेजीं 32 बसें
विज्ञापन
मथुरा। चैत्र नवरात्र में नरी सेमरी माता के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बस स्टैंड पर उमड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को रोडवेज ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नरी सेमरी के लिए 32 बसें भेजीं। डिपो के अधिकारियों ने कहा कि बसों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। जिससे दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो।
रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि नवरात्र के छठे दिन बृहस्पतिवार को मुरैना, धौलपुर और आगरा से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही है। नरी सेमरी मंदिर दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए 32 रोडवेज की बसों को भेजा गया है। इसके अलावा ई-बसों का भी संचालन प्रतिदिन हो रहा है।
उन्होंने बताया कि नरी सेमरी मंदिर के दर्शन के अलावा मेले को लेकर श्रद्धालुओं में आस्था बनी हुई है। इसलिए अब इनकी संख्या अधिक होने लगी है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि रोडवेज डिपो की कार्यशाला में नरी सेमरी भेजे जाने के लिए अतिरिक्त बसें खड़ी की गई हैं।
विज्ञापन
दर्शन को जाने वाले श्रद्धालु को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए चालक-परिचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र के समापन तक लगातार नरी सेमरी के लिए बसों का संचालन रहेगा। यात्रियों का बढ़ता दबाव को देखते हुए लगातार बसें बढ़ाई जा रही हैं।