फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   When the minister came, the MLAs also remembered Karnawal

Mathura News: मंत्री आए तो विधायकों को भी आई करनावल की याद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
When the minister came, the MLAs also remembered Karnawal
मथुरा। करनावल की घटना के चार दिन बाद भी जिले के विधायक और सांसदों में से कोई भी पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने नहीं पहुंचा। बुधवार को जब समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण आए तो विधायकों को भी करनावल की याद आ गई। मंत्री के साथ ही दो विधायक पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

21 फरवरी को करनावल में अनुसूचित जाति की दो बेटियों को शादी से पहले आरोपियों ने कार से खींचकर पीटा था। बचाने आए परिजन और बरातियों की भी पिटाई कर दी थी। इसके बाद से गांव में पुलिस का पहरा है। वहीं सपा, बसपा, कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। लेकिन सरकार की तरफ से न तो जिले के विधायकों ने और न सांसदों ने पीड़ित से मुलाकात की।
विज्ञापन

बुधवार को देर रात अचानक समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का करनावल आने का कार्यक्रम जारी हुआ तो विधायकों को भी इसकी याद आ गई। मंत्री असीम अरुण के साथ विधायक बलदवे पूरन प्रकाश और विधायक गोवर्धन ठाकुर मेघश्याम भी करनावल पहुंचे। उन्होंने भी पीडि़त परिवार से मुलाकात की। गांव में इसकी चर्चा है कि पहले कोई जिले का विधायक या सांसद पीड़ित से मिलने क्यों नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक मेघश्याम ने खनन रोकने के दिए निर्देश
गांव करनावल पहुंचे विधायक ठाकुर मेघश्याम ने समाज कल्याण मंत्री को बताया कि आरोपी खनन के काम से जुड़े हैं। इससे वे मोटी कमाई करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों की कमर तोड़नी है तो खनन पर पूरी तरह रोक लगानी होगी। समाज कल्याण मंत्री ने खनन पर कार्रवाई करने के आदेश प्रशासन को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed