फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar over broker demanding bribe for old age pension

Mathura: दलाल ने अधिकारी बनकर सुनी समस्या...पैसे मांगने पर फरियादियों ने किया ऐसा काम, भाग खड़ा हुआ युवक

Wed, 23 Apr 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Uproar over broker demanding bribe for old age pension
मथुरा। राजीव भवन में गुलाबी शर्ट में खड़े व्यक्ति से बात करते पीड़ित। - फोटो : mathura
मथुरा के राजीव भवन में बाहरी लोग अभी भी काम कराने में जुटे हैं। मंगलवार दोपहर दलाल द्वारा वृद्धापेंशन दस्तावेज सत्यापन कराने के एवज में पैसे मांगने पर फरियादियों ने हंगामा कर दिया। यहीं नहीं दलाल खुद को उच्च अधिकारी का छोटा भाई भी बताने लगा। देखते ही देखते परिसर में कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। विवाद बढ़ता देख दलाल वहां से भाग निकला। समस्या समाधान का आश्वासन देकर कर्मचारियों ने फरियादियों को शांत कराया।
विज्ञापन


 

वृंदावन की रहने वालीं सीमा ने बताया है कि उनकी कई महीनों से उनकी वृद्धापेंशन नहीं आ रही है। मंगलवार दोपहर वह दस्तावेज सत्यापन कराने के लिए राजीव भवन गई थीं। वहीं गांव तेहरा निवासी धारो राजपूत भी अपनी समस्या लेकर राजीव पहुंचे थे। दोनों फरियादी राजीव भवन के कमरा नंबर 33 में घुस गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

फरियादियों का आरोप है कि यहां कुर्सी पर बैठे एक कंप्यूटर ऑपरेटर के इशारे पर वहीं मौजूद एक दलाल दोनों को बाहर ले गए। फिर राजीव भवन का साहब बनकर दलाल ने दोनों फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद दोनों फरियादियों से पैसों की मांग करने लगा।

 
विज्ञापन

पीड़ित धारो राजपूत ने बताया है कि दलाल ने पैसे के एवज में काम कराने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि यह पैसा अंदर भी जाता है। यह बात सुनने के बाद फरियादियों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट फरियादी हंगामा करते रहे।

 

क्या बोले पीड़ित
पीड़ित सीमा और धारो राजपूत ने बताया है कि वह पिछले कई महीनों से विभाग के चक्कर लगे रहे हैं। न अधिकारी सुनते हैं न ही कर्मचारी ध्यान दे रहे हैं। धारो राजपूत ने बताया है कि उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। वह पत्नी की जगह खुद वृद्धापेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं। मंगलवार को वह पत्नी का मृत प्रमाण पत्र और अपने दस्तावेज लेकर राजीव भवन पहुंचे थे, लेकिन पैसे नहीं देने पर काम नहीं हुआ।

सीडीओ मनीष मीना ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो सीसीटीवी फुटेज से दलाल की शिनाख्त कराई जाएगी। साथ ही कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही पीड़ितों को बुलाकर उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed