फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   What kind of campaign is this, samples were taken here and goods were sold there

Mathura News: ये कैसा अभियान, इधर लिए नमूने-उधर बिक गया सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
What kind of campaign is this, samples were taken here and goods were sold there
दुकान से नमूने लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
मथुरा। रक्षाबंधन पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) अभियान चला रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य पदार्थ में मिलावट की आशंका पर नमूना लेते हैं। उनके हटते ही मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री हो जाती है। जांच रिपोर्ट जब आएगी तब तक मिलावटी खाद्य पदार्थ का नामोनिशान नहीं बचेगा।मिलावट का सीधा प्रभाव मानव शरीर पर पड़ता है। इसे रोकने के लिए ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम तैनात की गई है। त्योहारों पर शासन का आदेश आते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी बस मिलावट की आशंका के आधार पर नमूने लेना शुरू कर देते हैं। अधिकारियों के हटते ही विक्रेता संबंधित खाद्य पदार्थ की बिक्री कर देते हैं।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों की अगर बात करें तो टीम मावा, घेवर, दूध, बर्फी और सोनपपड़ी के नमूने लेकर जांच के लिए भेज रही है। नमूना लेने के बाद यह पूरा माल खपा दिया जा रहा है। ऐसे में लोगों को तो अभियान का फायदा कम विभाग को ज्यादा हो रहा है। नमूना फेल होने पर बाद में जुर्माने की कार्रवाई की जाती है, जिससे सिर्फ सरकार का खजाना भरता है। शुक्रवार को भी टीम ने जिले भर से 16 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। गोवर्धन से मावा व घेवर, नौहझील से घेवर व बर्फी, कोसीकलां से घेवर व बर्फी, बलदेव क्षेत्र से घेवर एवं राया से सोनपपड़ी व घेवर के नमूने लिए। इसके अलावा दाऊजी की बगीची वृंदावन से मलाई लड्डू तथा रुक्मिणी विहार वृंदावन से तैयार सब्जी, डीग अड्डा गोवर्धन स्थित डेयरी से मावा, मंडी चौराहा मथुरा से सरसों का तेल, मसानी लिंक रोड मथुरा से मोतीकंद और नमकीन, यमुना विहार लक्ष्मी नगर से कुल्फी के नमूने लिए। वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के पास स्थित मिठाई की दुकान पर साफ-सफाई न मिलने पर 10 किलो पेड़ा नष्ट कराया। अब तक कुल 71 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन




जांच के लिए नमूने भेजे जाने का ही प्रावधान है, मौके पर जांच के लिए कोई प्रक्रिया संभव नहीं है। जहां दूषित मिठाइयां मिलती हैं या गंदगी मिलती है, उसे नष्ट करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धीरेंद्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed