फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Welcome to Braj Yatra in Hasanpur

हसनपुर में ब्रजयात्रा का बैंडबाजों से स्वागत

Mon, 24 Oct 2016 12:05 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 24 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Braj Yatra in Hasanpur
हसनपुर में ब्रजयात्रा का बैंडबाजों से स्वागत - फोटो : Amar Ujala
जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वार, गदगद दिखे यात्री
विज्ञापन


मानमंदिर सेवा संस्थान की ओर से संचालित श्रीराधारानी ब्रजयात्रा रविवार को लीखी चौक होते हुए हसनपुर पहुंची। लोगों ने बैंडबाजों के साथ ब्रजयात्रियों का स्वागत किया। मानमंदिर की बालिकाओं के साथ-साथ स्थानीय लोग राधे-कृष्ण की धुन पर नृत्य करने लगे।

यहां बालकों के साथ स्थानीय लोगों ने नगर में स्वच्छता अभियान चलाया। नगरवासियों ने ब्रजयात्रियों के लिए शुद्ध पानी, फल, मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ समर्पित किए। ब्रजयात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। नगरवासियों के इस अभूतपूर्व स्वागत से यात्री गदगद दिखे। बाबा नृसिंहदास ने संकीर्तन के बीच-बीच में यमुना आंदोलन की चर्चा कर 17 दिसंबर को आंदोलन में भाग लेने की अपील की। श्रीराधारानी ब्रजयात्रा ब्रज के सरोवर, गोसंरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ यमुना को निर्मल और अविरल बनाने के लिए प्रयत्नशील है। इस अभियान को राष्ट्रव्यापी बनाने के लिए पदाधिकारी प्रयत्नशील हैं। गोपालशरण, नीलमणि, प्रेमप्रकाश, सुनील सिंह आदि की टीम लगातार लोगाें को अभियान से जोड़ रही हैं। सोमवार को ब्रजयात्रा मारव होते हुए जैंदपुरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed