{"_id":"589cb95a4f1c1b7e0b37adbb","slug":"welcome-of-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का किया स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का किया स्वागत
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
पूष्प वष्ाऱ्र्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री बालाजी बजरंग मंडल समिति की ओर से बालाजी रवाना हुए पदयात्रियों ने नगर में जलूस निकाला। इसमें चल रहे पदयात्रियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पदयात्रा 13 फरवरी को बालाजी पहुंचेगी।
गोमती सरोवर के किनारे स्थित बालाजी मंदिर के महंत कृष्णमुरारी बाबा के सानिध्य में सुबह ध्वज पूजन किया गया। इसके पश्चात पदयात्रा गांगवान, तालाबशाही, बिहारीपुरा, हलवाई वाली गली, सराफा बाजार, भरतमिलाप चौक, लाठी बाजार, बजाजा बाजार, सुभाष बाजार, सब्जी मंडी होती हुई बालाजी के लिए प्रस्थान कर गई।
पदयात्रा के स्वागत में आगे-आगे बैंडबाजों की मधुर धुनें वातावरण को धर्ममय बना रही थीं। पदयात्रियों का रास्ते में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पदयात्रा कोसी से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुये नंदगांव, उंचागांव, पहाड़ी, जनूथर, खेडली से 12 फरवरी को महुआ पहुंचेगी। इसके बाद 13 फरवरी को मेंहदीपुर बालाजी पहुंचेगी।
विज्ञापन
14 फरवरी को भंडारे के पश्चात कोसी वापस आएगी। पदयात्रा में पालिकाध्यक्ष भगवत रूहेला, बालकिशन दीक्षित, श्यामसुंदर शर्मा, कन्हैयालाल गोयल, संजय अग्रवाल, जुगलकिशोर खंडेलवाल, डालचंद सहित सैंकडों लोग साथ चल रहे थे।