{"_id":"686d75ad4a761acbbe00dde6","slug":"weather-department-issued-alert-chances-of-rain-today-mathura-news-c-369-1-mt11009-132313-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज बारिश के आसार
विज्ञापन
मथुरा। मंगलवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाए रहे, लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
मौसम विभाग ने बुधवार के साथ-साथ आगामी 11 जुलाई तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं बुधवार को ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मानसून की दस्तक के बाद से ही मौसम लगातार परिवर्तनशील रहा है। मंगलवार को पूरा दिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही।
बीते दो दिन से अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है। वहीं मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन 11 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है। इधर, बारिश होने से किसानों को फायदा हो रहा है। धान की पौध तैयार होने के बाद खेतों में रोपाई शुरू हो गई है।