{"_id":"5ed8e9558ebc3e9ac806f98f","slug":"weather-cloud-rain-hot-cold-wind-mathura-mathura-news-agr444659422","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर छाए रहे बादल, लोगों को मिली गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर छाए रहे बादल, लोगों को मिली गर्मी से राहत
विज्ञापन
मथुरा में आसमान में छाए बादल।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। बृहस्पतिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। शहर के साथ देहात में भी बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान बाजार में भी भीड़भाड़ अधिक रही। लोग मौसम बदलने के साथ जरूरी सामान की खरीदारी करने के लिए निकले।
राया के संभागीय कृषि परीक्षण केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 दर्ज किया गया है। वहीं फरह के बकरी अनुसंधान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बरसात होने से तापमान में आई कमी से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम में आए बदलाव से लोग घूमने के लिए भी घरों से निकले। मथुरा शहर के साथ राया, नौहझील, मांट, बाजना, फरह, सुरीर, टेंटीगांव, बलदेव, गोवर्धन आदि ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी तो कहीं बौछारें पड़ीं।
मौसम हुआ सुहावना
राधाकुंड। बृहस्पतिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। राधाकुंड में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद नगर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। मौसम सुहावना एवं ठंडा हो गया। संवाद