फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Weather changed, viral fever cases increased

Mathura News: दिव्यांग बीएसएफ जवान ने शूटिंग में जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, viral fever cases increased
सौंख। अगर मन में कुछ कर गुजरने का दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी परिस्थिति लक्ष्य पाने में बाधक नहीं बन सकती। सीमा सुरक्षा बल में रहकर देश सेवा करने वाले जवान विजय सिंह कुंतल ने एक बार फिर इसे साबित किया है। पुणे में हुई 5वीं नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में दिव्यांग होने के बावजूद बाएं हाथ से करीब 500 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ रजत पदक जीत कर खुटेल पट्टी का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव गुनसारा निवासी विजय सिंह कुंतल वर्तमान में बीएसएफ दिल्ली में तैनात हैं। उन्होंने 12 से 16 नवंबर तक पुणे में हुई चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। उन्होंने 10 मीटर राइफल प्रोन पोजिशन में रजत पदक जीता है। वे वर्ष 2021 में हुई पहली चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं। वर्ष 2022 में दिल्ली में 50 मीटर में सिल्वर व 10 मीटर में कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन


विजय ने बताया कि उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने का लक्ष्य है। वे अब अंतरराष्ट्रीय गेम्स की तैयारी में जुटेंगे। बसपा नेता सुरेश सिंह, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह, देवी सिंह कुंतल, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, प्रहलाद सिंह, सरपंच रामवती, दिलीप सिंह, कप्तान सिंह, वीरेंद्र सिंह, रज्जो, नीरज शर्मा ने उन्हें बधाई दी l
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव ड्यूटी से लौटते समय हादसे में हाथ हुआ था जख्मी
विजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में 165 बीएन बीएसएफ मथुरा में कार्यरत थे। उनकी बटालियन प्रदेश में चुनाव कराने के बाद सरकारी वाहन से मथुरा लौट रही थी। एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। इससे सरकारी वाहन पलट गया। विजय सिंह समेत चार जवान वाहन के नीचे दबकर घायल हो गए। विजय सिंह के दाहिने हाथ में बुरी तरह से फ्रेक्चर हो गया। काफी उपचार के बावजूद वह सामान्य नहीं हो पाया। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बाएं हाथ से शूटिंग की प्रैक्टिस शुरू की। परिणाम है कि लगातार तीसरे वर्ष भी विजय सिंह ने नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed