{"_id":"586cffea4f1c1b943a159933","slug":"we-are-ready-for-election-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी बोले हम तैयार, जल्द मैदान में होंगे उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी बोले हम तैयार, जल्द मैदान में होंगे उम्मीदवार
पुनीत शर्मा
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी कार्यक्रम जारी होने के साथ ही सभी सियासी पार्टियां इलेक्शन मोड पर आ गई हैं। भाजपा, कांग्रेस और रालोद ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की मीटिंग 5, 6 और 7 जनवरी को लखनऊ मुख्यालय पर होगी। जबकि भाजपा की चयन कमेटी ने भी सभी सीटों की सर्वे रिपोर्ट पर अध्ययन शुरू कर दिया है। 14 जनवरी के बाद सूची जारी करने की बात की जा रही है।
बसपा ने अधिकांश सीटों पर अपने प्रत्याशी काफी समय पहले तय कर दिए थे। सपा ने भी सूची जारी की लेकिन वह अभी घरेलू कलह में फंसकर रह गई है। एक सूची सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने घोषित की थी जबकि एक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने। कांग्रेस, भाजपा और रालोद ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। जल्द ही यह दल भी अपने योद्धा सियासी मैदान में उतार देंगे। मंथन शुरू हो गया है। टिकट के लिए जोड़तोड़ की जा रही है।
पांच से शुरू होगी कांग्रेस चयन समिति की मीटिंग
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और चुनाव समिति के सदस्य प्रदीप माथुर ने बताया कि कांग्रेस इलेक्शन के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पांच जनवरी से लखनऊ आफिस पर मीटिंग शुरू होगी। प्रत्याशियों की सूची बनाकर फाइनल करने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
14 के बाद जारी होगी भाजपा की सूची
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बताया कि भाजपा तो बहुत पहले से चुनाव के लिए तैयार है। हमने बूथ स्तर तक कमेटियां बना ली हैं। रही बात प्रत्याशियों की सूची जारी करने की तो 14 के बाद से लिस्ट जारी हो जाएगी। कराए गए सर्वे पर मंथन किया जा रहा है। कुछ सीटों पर नाम फाइनल भी कर लिए गए हैं बस घोषणा होना बाकी है।
10 तक सूची जारी करेगा रालोद
रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुंशीराम पाल सिंह का कहना है कि 10 जनवरी तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। वह दिल्ली जा रहे हैं और पांच जनवरी को पार्टी हाईकमान के साथ इस संबंध में मीटिंग भी होगी। अधिकांश सीटों पर प्रत्याशी तय भी कर दिए गए हैं। जहां पहले चरण का चुनाव है वहां घोषणा पहले की जाएगी।