{"_id":"635ecc83ed2c5526077ae8d7","slug":"we-are-madhukari-saints-mathura-news-mtr525997060","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम तो मधुकरी वाले संत...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम तो मधुकरी वाले संत...
विज्ञापन
महावन। कार्ष्णि रमणरेती धाम में चल रहे भागवत प्रवचन में तीसरे दिन ब्रज के विख्यात संत रमेश बाबा ने भागवतजी का पूजन किया। अपने शब्दों में रमणरेती आश्रम की महत्ता का वर्णन किया।
कहा कि रमणरेती वाले महाराजजी हमें बड़ा संत कहते हैं परंतु हम कैसे बड़े हो सकते हैं, हम तो मधुकरी करके अपना जीवन चलाते हैं। भागवत प्रवचन में पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरु शरणानन्द महाराज ने कहा कि भागवत प्रवचन से हमें रसपान करना चाहिए। पहले श्रवण करें, चिंतन करें फिर जिज्ञासा करें।
इसी से मानव जीवन की मुख्य धारा है। कथा यजमान विश्व चैतन्य महाराज ने आरती उतारी। भागवत प्रवचन के साथ नित्य रासलीला का आयोजन भी चल रहा है। रमणरेती को सुंदर तरीके से सजाया गया है। प्रवचन में एसएसपी अभिषेक यादव, उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा के अद्वैतनंद महाराज, दीनानाथ चौधरी, समाजसेवी प्रमोद गर्ग कैसेरे, राजीव अग्रवाल, उमेश जटवानी मौजूद रहे। संवाद