फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Waterlogging will be relieved at the station, construction of CC road has started

Mathura News: स्टेशन पर मिलेगी जलभराव से निजात, सीसी सड़क का निर्माण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging will be relieved at the station, construction of CC road has started
मथुरा। कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य।  - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे प्रशासन ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तेज बारिश के चलते रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर जलभराव की समस्या यात्रियों के लिए एक बड़ी परेशानी बन गई है। जलभराव के कारण यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करने और बाहर निकलने में मुश्किल हो रही है। इस समस्या को देखते हुए अमर उजाला में बुधवार के अंक में स्टेशन के मुख्य गेट पर जलभराव, यात्री परेशान शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद रेलवे अधिकारी को मार्ग निर्माण की सुध आ गई और कार्य शुरू करा दिया गया। जर्जर मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य गेट से लेकर बुकिंग कार्यालय तक कार्य शुरू हो गया है। दैनिक यात्री संघ के दीपक अग्रवाल ने कहा कि स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है, उसी के तहत सड़क निर्माण होने से काफी लाभ मिलेगा। स्टेशन अधीक्षक राजूलाल मीणा ने बताया कि जल्द ही सड़क निर्माण पूरा हो जाएगा। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed