फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Waterlogging due to rain, relief from humidity

Mathura News: बारिश से हुआ जलभराव, उमस से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain, relief from humidity
मथुरा/बलदेव। शहर व देहात के इलाकों में सोमवार को भी बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे। इसके साथ ही कभी हल्की तो कभी तेज बूंदाबांदी हुई। इंद्रदेव की मेहरबानी से मौसम सुहाना होने पर शहरवासियों ने उमस और गर्मी से राहत की सांस ली। बारिश के कारण शहर के भूतेश्वर तिराहा से बीएसए रोड, नया बस अड्डा, कैंट अंडरपास, डेम्पियर नगर, स्टेशन रोड आदि इलाकों में जलभराव हो गया। रास्ते से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाहर से आए श्रद्धालुओं को भी परेशानी हुई। इधर, वृंदावन में भी बारिश हुई। वहां भी कई मार्गों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन


इधर, बलदेव कस्बे व देहात क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। चारों ओर जलभराव दिखाई दिया। इससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें हुईं। सभासद सौरभ पांडेय, रमाकांत शर्मा, ब्रजेश पांडेय, खूबीराम पांडेय, उमेश पांडेय आदि ने जिलाधिकारी से नाले-नालियाें की सफाई कराकर समस्या के समाधान मांग की है। छाता कस्बे में दोपहर हुई बारिश से नगर के विभिन्न मार्गों पर जलभराव हो गया। तहसील परिसर में जलभराव से यहां दर्जनों गांवों से कार्य के लिए आए ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजमार्ग की ओर गेट पर बनी वाहन पार्किंग में भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीण करण चौधरी, हिम्मत सिंह, घनश्याम शर्मा, मुकेश शर्मा, हिमालय सिंह, शिव कुमार आदि ने बताया कि छाता तहसील मुख्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग-19 और ओल्ड जीटी रोड के बीच में है। दोनों ओर की सड़क तहसील मुख्यालय से ऊंची है। फ्लाईओवर का भी पानी आ जाता है। तहसील परिसर की नालियां नीचीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती है। बारिश बंद हो जाने के बाद पंप चलाकर पानी की निकासी ओल्ड जीटी रोड की तरफ की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed