{"_id":"68643eaa3f515927530fd449","slug":"waterlogging-at-the-main-gate-of-the-station-mathura-news-c-160-1-sagr1034-104785-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: स्टेशन के मुख्य गेट पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: स्टेशन के मुख्य गेट पर जलभराव
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट से जलभराव से निकलते यात्री।
- फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। पिछले तीन दिनों से हो रही जोरदार बारिश के चलते रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर जलभराव की समस्या यात्रियों के लिए एक बड़ी परेशानी बन गई है। जलभराव के कारण यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करने और बाहर निकलने में मुश्किल हो रही है।
स्टेशन पर अमृत योजना के तहत काम चलने से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। मुख्य गेट एवं सीढि़यों के आगे मलबा डाल देने से फिसलन के हालात पैदा हो गए हैं। दीपक अग्रवाल, मोनू, रमेश आदि यात्रियों का कहना है कि जलभराव के कारण उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसके अलावा स्टेशन पर फिसलने और गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। यह समस्या उन यात्रियों के लिए विशेष रूप से असुविधाजनक है, जो भारी सामान लेकर यात्रा कर रहे हैं या जो विकलांग या बुजुर्ग हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है।
दैनिक यात्री योगेश शर्मा का कहना था कि प्रशासन को कई बार शिकायत की गई। लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। वहीं एसएस राजूलाल मीणा का कहना कि पंप के माध्यम से भरे पानी को निकलवा दिया है।