फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Water will reach every house in 10 blocks through Jal Jeevan Mission

Mathura News: जल जीवन मिशन से 10 ब्लॉकों में हर घर तक पहुंचेगा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Water will reach every house in 10 blocks through Jal Jeevan Mission
मथुरा। केंद्र सरकार घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने पर जोर दे रही है। जिले के 10 ब्लॉकों के 680 गांवों में जल जीवन मिशन योजना से पानी पहुंचाने के लिए विभाग के अधिकारी कार्य में लगे हैं, लेकिन जिले में चौथे चरण में कार्य शुरू होने के चलते विभाग के अधिकारी जून 2025 तक सभी गांवों में घर-घर पानी पहुंचाने की संभावना जता रहे हैं। अभी तक 90 गांवों में नल कनेक्शन हो चुके हैं।
विज्ञापन



विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत कार्य चल रहा है। जिले में चौथे चरण में कार्य शुरू हुआ है। इसके चलते देरी लग रही है, लेकिन जून 2025 तक कार्य पूरा होने की संभावना है। दो परियोजना में कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए लगभग 2500 करोड़ रुपये का बजट सरकार की ओर से स्वीकृत हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह योजना से कार्य हो रहा है।
विज्ञापन


इसमें 2.94 लाख घरों को पानी देने के लिए सर्वे में शामिल किया गया है। 85 हजार घरों में कनेक्शन किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पानी के लिए 214 टंकियों का निर्माण हो रहा है। टंकी की क्षमता अलग-अलग रखी गई है। इसमें 50 केएल (50 हजार) से 500 केएल (5 लाख) लीटर की क्षमता रखी गई है। अभी 90 गांव में कार्य हो चुका है और 584 में कार्य चल रहा है। 6 गांव में अभी कार्य शुरू नहीं हुआ हैं जल्द ही यहां पर शुरू किया जाएगा। कार्य को लेकर लगातार नोडल अधिकारी निगरानी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में हर घर पानी पहुंचाने के लिए कार्य चल रहा है। जिले में चौथे चरण में कार्य शुरू हुआ है, जून 2025 तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

- राजेश यादव, एडीएम नमामि गंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed