फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Water supply is being done from a dilapidated tank

Mathura News: जर्जर टंकी से हो रही पानी की आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Water supply is being done from a dilapidated tank
मथुरा। शहर के कृष्ण बिहार में पानी की टंकी गिरने की घटना से प्रशासन ने सबक नहीं लिया है। मगोर्रा में वर्षों पुरानी पानी की टंकी जर्जर हालत में खड़ी हुई है। इसी से वर्तमान में जलापूर्ति की जा रही है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


गांव मगोर्रा में पानी की टंकी कई वर्षों से जर्जर हालत में है। पास ही घनी आबादी क्षेत्र है। जर्जर टंकी की करीब 15 बार प्रशासन मरम्मत करा चुका है। बावजूद इसके यह गिरासू हालत में है और इससे गांव में पानी की आपूर्ति की जा रही है। टंकी में हर समय पानी भरा रहता है, इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कई बार इस संबंध में जिला प्रशासन और जल निगम के अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया है। ग्रामीण चंद्रपाल सिंह, दौजी पंच, मानपाल सिंह, बिट्टू, नवल सिंह, प्रेम सिंह, बांके बिहारी आदि ने पानी की टंकी को उतरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी कई वर्षों से जर्जर हालत में खड़ी हुई है। जल निगम के अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। -प्रेम सिंह, ग्रामीण



गांव मगोर्रा में पानी की टंकी गिरासू हालत में है। l टंकी के गिरने से घनी आबादी क्षेत्र में नुकसान हो सकता है। जर्जर होने के बावजूद पानी की आपूर्ति अभी भी चालू कर रखी है l - बांके बिहारी, ग्रामीण


-पानी की टंकी को जल निगम के अधिकारियों को उतरवाने के लिए पत्र लिखा गया है। नवीन टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। - कांति देवी, प्रधान, मगोर्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed