फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water level reached 167.30 meters, record of 13 years was broken

Flood in Mathura: मथुरा शहर में पहुंचा बाढ़ का पानी, 13 साल का टूटा रिकॉर्ड; परिक्रमा मार्ग पर चल रहीं नाव

Tue, 18 Jul 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 18 Jul 2023 12:27 AM IST
सार

मथुरा में गोकुल बैराज से अब आगरा की ओर पानी का दबाव बढ़ गया है। करीब 1.5 लाख क्यूसेक पानी गोकुल बैराज से छोड़ा गया है। इस वजह से यहां के हालात बेहद की खराब हैं। परिक्रमा मार्ग पर नाव चल रही हैं। 

विज्ञापन
Water level reached 167.30 meters, record of 13 years was broken
नाव में बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में यमुना का जल स्तर तेजी के साथ बढ़ते हुए सोमवार को मथुरा के प्रयागघाट पर 167.30 मीटर के निशान को छू गया। पिछले 13 साल बाद यमुना जल में यह रिकॉर्ड वृद्धि है। इससे पहले 2010 में अधिकतम जलस्तर 167.34 मीटर दर्ज किया गया था। हालांकि शाम को जलस्तर स्थिर हो गया। वहीं वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में चार-पांच फीट पानी भरने के कारण नाव चल रही हैं। 
विज्ञापन

Water level reached 167.30 meters, record of 13 years was broken
नाव में बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
बावजूद इसके बाढ़ से राहत की संभावना कम है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि अगले चौबीस घंटे में जलस्तर स्थिर हो जाएगा उधर, यमुना का पानी गांवों के बाद शहरी इलाकों में भी पहुंच गया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। मथुरा-वृंदावन शहरी क्षेत्र की 150 से अधिक कॉलोनियां यमुना जल की चपेट में आ चुकी हैं। इनके अलावा एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Water level reached 167.30 meters, record of 13 years was broken
यमुना की सैर कराते स्वयं नाव चला कर गुरु शरणानंद जी महाराज - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात यमुना के जलस्तर में तेजी देखने को मिली। करीब पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन सोमवार को त़ड़के 3 बजे के बाद यमुना जल की रफ्तार में गिरावट होने लगी। चार बजे से सुबह आठ बजे तक यमुना जल में वृद्धि पांच से घटकर दो सेंटीमीटर और इसके बाद एक सेंटीमीटर प्रति घंटा रह गई। दोपहर दो बजे यमुना का जल स्तर 167.30 मीटर पर पहुंचकर थम गया। पानी की मात्रा में ठहराव का यह दौर कई घंटे नजर आया।
 
विज्ञापन

Water level reached 167.30 meters, record of 13 years was broken
मथुरा में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन का दावा है कि ताजेवाला और ओखला बैराज पर अब पानी की मात्रा में गिरावट आ रही है। इससे मथुरा में यमुना का जल स्तर बढ़ने के बजाए घटने लगेगा। सुबह 8 बजे ताजेवाला से 46612 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, वो शाम चार बजे घटकर 38976 क्यूसेक रह गया। ओखला पर पानी की मात्रा दिन भर एक लाख क्यूसेक के आसपास ही रही है।
 

Water level reached 167.30 meters, record of 13 years was broken
1978 की यमुना में आई बाढ़ के छायाचित्र - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में गोकुल बैराज से अब आगरा की ओर पानी का दबाव बढ़ गया है। करीब 1.5 लाख क्यूसेक पानी गोकुल बैराज से छोड़ा गया है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि यमुना का जल स्तर शाम को स्थिर हो गया है। शेरगढ़ और नौहझील में पानी उतरने लगा है। रात को यह स्थिति मथुरा-वृंदावन में भी नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed