फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   water level of Yamuna increasing continuously due to release water from Tajewala and Okhla dams in Mathura

Mathura News: यमुना का जलस्तर बढ़ा, गोकुल बैराज के सात गेट खोले गए; तटवर्ती क्षेत्रों में मची खलबली

Tue, 11 Jul 2023 10:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 10:13 PM IST
सार

मथुरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गोकुल बैराज के सात गेट खोल दिए गए। इससे तटवर्ती क्षेत्रों में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन
water level of Yamuna increasing continuously due to release water from Tajewala and Okhla dams in Mathura
Mathura News: यमुना का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में ताजेवाला और ओखला बांध से पानी छोड़े जाने पर मथुरा में यमुना का जलस्तर पर लगातार बढ़ रहा है। यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका देखते हुए गोकुल बैराज के सात गेट खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सभी बाढ़ चैकियों को अलर्ट कर दिया है। बढ़ते जलस्तर पर पैनी नजर रखी जा रही है। सभी एसडीएम बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण केन्द्र के मुताबिक ताजेवाला से मंगलवार सुबह 244287 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं, ओखला बांध से 77251 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गोकुल बैराज पर यमुना में 11118 क्यूसेक जल पहुंच गया है। प्रयाग घाट पर खतरे के निशान से यमुना का जल स्तर 2.03 मीटर नीचे है। अभी जल स्तर 163.97 मीटर है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- प्रेम करने पर दर्दनाक मौत: पुलिस वाले भाइयों का बहन पर ऐसा जुल्म, सुनकर सिहर गए लोग; प्रेमी ने किए कई खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजेवाला और ओखला से छोड़े गए जल को देखते हुए बुधवार दोपहर यमुना में जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंचने की आशंका है। वहीं यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में भी बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। यमुना के तेजी से बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी एसडीएम को अपने-अपने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने को कहा है।

यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य को इससे लेनी चाहिए सीख: गरीब प्रेमी को लड़की ने पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी; फिर भी नहीं बदला प्रेमी

उधर, गोकुल बैराज के सात गेट मंगलवार सुबह तक खोल दिएए गए हैं। बुधवार को जलस्तर और बढ़ता है तो सभी 21 गेट खोल दिए जाएंगे गोकुल बैराज से पिछले साढ़े छह घंटे में करीब 3.5 लाख क्यूसेक पानी प्रवाहित हुआ है। एडीएम वित्त योगानंद पाण्डेय ने बताया कि सभी बाढ चैकियों को अलर्ट कर दिया गया है। एसडीएम सदर अजय जैन ने कोयला अलीपुर गांव पहुंचकर कोयला घाट और उसके आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed