{"_id":"6a0cb2427707745ad40d4a54","slug":"water-from-four-new-tube-wells-to-reach-over-8000-households-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102818-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चार नए नलकूपों से आठ हजार से अधिक घरों में पहुंचेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चार नए नलकूपों से आठ हजार से अधिक घरों में पहुंचेगा पानी
विज्ञापन
वृंदावन। गर्मी में पेयजल की मांग बढ़ने पर नगर निगम द्वारा चार नए नलकूप लगाए जाएंगे। इससे लगभग आठ हजार से अधिक घरों में पानी किल्लत दूर होगी। वहीं चार अन्य नलकूप लगाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा है। इनके लिए भी स्थान चयनित कर लिया है।
मथुरा को मिल रही 10 क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति में से आंशिक जल वृंदावन जोन के वार्ड 34 के कुछ हिस्से को ही मिल पा रहा है। नगर के अधिकांश क्षेत्रों में निगम द्वारा 86 नलकूपों से ही घरों, होटलों में जलापूर्ति की जा रही है। इनमें से 80 नलकूप लगातार चल रहे हैं। गर्मी में बढ़ती पानी की मांग और कम होती जल आपूर्ति के कारण जगह-जगह होने वाली पानी की किल्लत को दूर करने के लिए नगर निगम चार नए नलकूप लगाने जा रहा है।
सौभरि वन क्षेत्र स्थित गो समाधि के समीप दो नलकूप, एक परिक्रमा मार्ग पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप और एक राजपुर क्षेत्र में लगाया जाएगा। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि चार नए नलकूप लगाए जांएगे, जोकि स्वीकृत हो चुके हैं। इन नलकूपों से ओवरहैड टेंकों को भरकर उस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा चार और नलकूपों का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। यह मांट क्षेत्र में यमुना किनारे और पवनहंस हेलीपैड के समीप लगाए जाएंगे।