फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Water filled in potholes on the road due to rain in Mathura

मथुरा में बारिश होने के कारण सड़क पर बने गड्ढों में भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Water filled in potholes on the road due to rain in Mathura
मथुरा (वृंदावन)। सूबे में योगी सरकार आने से पहले यूपी की जनता से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का वादा किया गया था। साढे़ चार साल बीत जाने के बाद भी मथुरा की जनता को गड्ढा मुक्त सड़कें नहीं मिल सकीं हैं। सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क, यह जान पाना मुश्किल है। बारिश में तो हाल और भी बुरा हो गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा उठा रहे वाहन चालक अगर सावधानी न बरतें तो दुर्घटना हो जाती है। सड़क पर वाहन चालकों का निकलना दूभर हो रहा है। सड़कों से लेकर गलियों में गड्ढे हैं। कई जगह हाल में बनी सड़कें बारिश का एक सीजन भी नहीं झेल पाईं। जल निगम द्वारा बनाई गई सड़कें तो बारिश के बाद धंस गईं हैं। पिछले दो दिन से हो रही बारिश के कारण स्थिति और विकट हो गई है। उधर, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि टूटी हुई सड़कों की मरम्मत के लिए सभी विभागों को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं, सरकार को करोड़ों का राजस्व देने वाले इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कें अब भी बदहाल हैं। सड़कों पर गड्ढों में व्यापारी और राहगीर हिचकोले खाते हुए आते-जाते हैं। बारिश में हालात और भी बदतर हो गए हैं। जर्जर सड़कों का असर उद्योग पर भी पड़ रहा है। आए दिन वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी सिंघल का कहना है कि नालों की सफाई न होने से सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। हर माह होने वाली उद्योग बंधुओं की बैठक में सड़कों की जर्जर स्थिति को उठाया जाता है, लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ।

वृंदावन की सड़कों की हालत खस्ता
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में देश के कोने-कोने से आम और खास लोग प्रतिदिन दर्शन करने आते हैं। इनमें राजनेताओं से लेकर आला अधिकारी शामिल हैं। बावजूद इसके यहां की जर्जर सड़कों पर ध्यान किसी का नहीं जाता। मथुरा मार्ग हो या छटीकरा मार्ग, दोनों पर चलना खतरे से खाली नहीं। इस्कॉन से विद्यापीठ चौराहा तक सड़क में हो रहे गड्ढों से वाहन चालकों का निकलना दूभर हो रहा है। यही हाल अटल्ला चुंगी से बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed