{"_id":"5eef4c798ebc3e42ca7a53ab","slug":"water-crisis-no-supply-jamuna-vihar-mathura-mathura-news-agr44705911","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमुना बिहार कॉलोनी को छह माह से पानी की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमुना बिहार कॉलोनी को छह माह से पानी की दरकार
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम के वार्ड 45 की जमुना विहार कॉलोनी ऐसा क्षेत्र है, जहां छह माह पहले तक पानी सुचारु रूप से आता था, परंतु जलनिगम और जलकल की लापरवाही के चलते करीब एक सैकड़ा परिवार पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। समस्या से परेशान लोग लोग आंदोलन पर उतारू हैं।
बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड स्थित जमुना विहार कॉलोनी में करीब एक सैकड़ा से अधिक परिवार रह रहे हैं। छह माह पहले यहां पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन ट्यूबवेल खराब होने के बाद तभी से कॉलोनी में पानी नहीं आया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यदि जलनिगम व जलकल के अधिकारी कृष्ण विहार कॉलोनी या फिर गंगाजल की पाइप लाइन से इसे जोड़ दें तो समस्या का हल हो सकता है।
बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान
घर में जब पानी ही नहीं होगा तो फिर हम क्या करेंगे। पानी के लिए कहां-कहां नहीं जाना पड़ता है। निगम को जल्द ही समस्या का समाधान कराना चाहिए। यदि ध्यान नहीं दिया तो लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
जंगी गौतम, स्थानीय निवासी
शिकायत सुनने को तैयार नहीं कोई
न तो अधिकारी और न ही कोई जनप्रतिनिधि शिकायत सुनने को तैयार है। वे सोचेें, उनके घरों में पानी नहीं आए तो वह क्या करेंगे। हमारा अनुरोध है कि जल्द पेयजल समस्या को दूर किया जाए।
अरविंद चौधरी, स्थानीय
निजी संसाधनों का सहारा
अपने घर पानी का इंतजाम करने के लिए सुबह से दूसरों के द्वार तक जाना पड़ता है। जबकि इसके लिए पार्षद सहित अन्य लोगों ने बहुत प्रयास भी किए, परंतु कोई समाधान नहीं निकल सका।
महेश चंद्र, स्थानीय
अधिकारी सुनने को तैयार नहीं
जब भी मैंने पानी की समस्या के लिए जीएम जलकल से बात कीं यही कहा कि उनके पास पर्याप्त अधिकार नहीं है। जिससे इस कॉलोनी को कृष्ण विहार या गोकुल बैराज की लाइन से जोड़ा जा सके।
तिलकवीर सिंह, पार्षद वार्ड
जो संभव होगा काम किया जाएगा
पार्षद द्वारा अभी तक प्रपोजल नहीं दिया गया है। फिर भी क्षेत्रीय अवर अभियंता से जो संभव होगा जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
रमेश चंद, जीएम जलकल