फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   water, crisis, no suply, mathura

तैयबपुर में गंभीर पानी का संकट दूर नहीं कर पाया निगम

Sat, 20 Jun 2020 05:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
water, crisis, no suply, mathura
जमुनापार क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 की अंबेडकर कॉलोनी में हैंडपंप पर पानी भरतीं महिलाएं। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जमुनापार के तैयबपुर क्षेत्र में पानी की समस्या विकराल है। भयंकर गर्मी में पीने के पानी के लिए लोगों को दूर तक जाना होता है। कभी हैंडपंप तो कभी किसी निजी सबमर्सिबल से लोग पानी ला रहे हैं। यहां निगम द्वारा लगवाए जा रहे नलकूपों का कार्य कछुआ गति से आगे बढ़ रहा है। पहली दफा निगम में शामिल हुए इस क्षेत्र में पेयजल का कनेक्शन तक लोगों को नहीं मिल सका है। इस क्षेत्र में मौजूद तैयबपुर, शिवनगर अंबेडकर नगर, नगला भैंसारा में पानी का संकट है। इसके लिए उन्हें रोज सुबह इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- हमारा वार्ड बहुत पिछड़ा हुआ है। जिसके चलते जन प्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। विगत दिनों से हम लगातार संबंधित अधिकारियों शिकायत करते रहे हैं परंतु अभी तक पानी की समस्या दूर नहीं हो सकी है। - भावना देवी, अंबेडकरनगर।
विज्ञापन

- भीषण गर्मी में पानी न मिलने से जनता बेहद परेशान है। यहां पीने के पानी के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसके बाद भी पानी नहीं मिल पा रहा है। नगर निगम के अधिकारी चाहें तो पानी की समस्या का निराकरण कर सकते हैं। - राकेश कुमार, अंबेडकरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हमारे क्षेत्र में पानी की समस्या बहुत पुरानी हो चुकी है। इसके चलते हम बहुत परेशान हैं। बुजुर्ग और बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। यदि यह समस्या दूर हो जाए तो हम लोगों को बहुत राहत मिलेगी। - विरेश कुमार, अंबेडकरनगर।
- नगर निगम के अधिकारियों ने इस वार्ड में पांच स्थानों पर नलकूप लगवा दिए हैं परंतु न तो पाइप लाइन डाली गईं हैं और न ही कोई कनेक्शन किया गया है। - प्रेमवती, पार्षद, वार्ड एक, तैयबपुर।

- वार्ड एक में पांच स्थानों पर ट्यूबवेल तो लगवा दिए हैं परंतु उनके कनेक्शन नहीं हो पाए हैं। जल्द ही पाइप लाइन तथा कनेक्शन किए जाएंगे। - राधेश्याम, एई जलकल विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed