फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Water cooler started at the new bus stand, passengers got cold water

Mathura News: नए बस स्टैंड पर शुरू हुआ वाटर कूलर, यात्रियों को मिला ठंडा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Water cooler started at the new bus stand, passengers got cold water
मथुरा। नए बस स्टैंड पर टंकी से पानी लेता यात्री। - फोटो : mathura
मथुरा। गर्मी में नए रोडवेज बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को अब शीतल जल मिलने लगा है। अमर उजाला ने 6 अप्रैल को बस स्टैंड पर टोंटियां दे रहीं गर्म पानी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद 10 अप्रैल के अंक में गर्मी में वाटर कूलर कमरे में बंद, कैसे बुझे प्यास शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद रोडवेज के अधिकारी सक्रिय हुए और वाटर कूलर को सही कराया गया।
विज्ञापन

डिपो के अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैंड पर वाटर कूलर में कुछ खराबी आ गई थी इसके चलते वह शुरू नहीं हो पाया था। डिपो ने संबंधित ठेकेदार को बुलाकर उसे सही करा दिया है। अब नए स्टैंड पर प्रतिदिन आने वाले यात्रियों को वाटर कूलर से ठंडा पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि नए स्टैंड से प्रतिदिन 4 हजार से अधिक यात्रियों का आना जाना बना रहता है। ऐसे में अब सभी को ठंडा पानी पीने के लिए मिलेगा।
विज्ञापन

एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि वाटर कूलर सही हो गया है अब यात्रियों को ठंडा पानी मिलने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed