{"_id":"66bd219671fba8f41f0c0704","slug":"warehouse-found-operating-without-license-mathura-news-c-160-1-sagr1034-103065-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बिना लाइसेंस के संचालित मिला गोदाम, 25 लाख की दवा सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बिना लाइसेंस के संचालित मिला गोदाम, 25 लाख की दवा सीज
विज्ञापन
कोसीकलां। बिना लाइसेंस के दवाओं की बिक्री करने व भंडारण किए जाने की सूचना पर औषधि विभाग की टीम ने नगर के लालाराम मार्ग में एक मकान में बने गोदाम में छापा मारा। देर रात तक 25 लाख की दवाएं सीज कर सैंपल लिए गए।
औषधि निरीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि प्रशासन को कुछ दिन से सूचना मिल रही थी कि लालाराम मार्ग के पास एक गोदाम से बिना लाइसेंस से दवा की बिक्री की जा रही है। इस पर टीम ने बुधवार की देर शाम करीब 8 बजे गोदाम में छापा मारा। इस दौरान लाखों रुपये की दवाओं का स्टॉक मिला। मौके पर मिले कृष्णा कुमार से लाइसेंस की जानकारी ली गई। इस पर वह लाइसेंस नहीं दिखा पाए।
इस पर पुलिस बल की मौजूदगी में दवाओं का मिलान कराया गया। देर रात 25 लाख लाइसेंस न होने पर 25 लाख रुपये की दवाओं को सीज करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही जांच के लिए दवाओं का सैंपल लिया गया है। देर रात तक कार्रवाई जारी थी। इस कार्रवाई से अवैध रूप से दवाओं की बिक्री करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग बिना लाइसेंस के ही मेडिकल स्टोर चला रहे हैं गांवों में अनधिकृत प्रेक्टिस करने के साथ ही वह दवाओं की बिक्री भी कर रहे हैं। इसी अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।