{"_id":"6259b1effcf8b10284123094","slug":"wanted-accused-arrested-for-molesting-girl-student-mathura-news-mtr5161425105","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ में वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़ में वांछित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। एमएड की छात्रा से छेड़छाड़ एवं अश्लील मेसेज भेजने के मामले में वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती एमएड की पढ़ाई करने मथुरा के डिग्री कॉलेज जाती थी। आरोप है कि उसी के गांव का मनचला सोनू कौशिक उससे छेड़छाड़ करता था, उसके मोबाइल पर अश्लील मेसेज कर मानसिक उत्पीड़न कर रहा था। छात्रा ने इसकी शिकायत कई बार थाना पुलिस से की थी, 23 मार्च को पुलिस ने सुनवाई की बजाय उसे थाने से फटकार कर भगा दिया।
थाना पुलिस और हल्का इंजार्ज की कार्यशैली से तंग आकर पीड़ित छात्रा पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के हस्तक्षेप के बाद थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी डॉ. ग्रोवर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने के निर्देश सीओ गोवर्धन को दिए थे।
सीओ गौरव त्रिपाठी ने टीम गठित कर बृहस्पतिवार को आरोपी सोनू कौशिक को हिरासत में लेकर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर पीड़ित छात्रा ने एसएसपी का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
एमएड की छात्रा से छेड़छाड़ व अश्लील मेसेज भेजने के आरोप में वांछित सोनू कौशिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहां से उसे जेल भेज दिया है।
- गौरव कुमार त्रिपाठी, सीओ गोवर्धन।