{"_id":"68546455253b5c171a0e4afc","slug":"wall-of-a-dilapidated-house-collapsed-in-chaubia-pada-people-narrowly-escaped-mathura-news-c-29-1-mtr1002-414710-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चौबिया पाडा में जर्जर मकान की दीवार गिरी, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चौबिया पाडा में जर्जर मकान की दीवार गिरी, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन
मथुरा। जर्जर मकान का गिरा मलबा।
- फोटो : mathura
मथुरा। वार्ड 61 के चौबिया पाडा के ककोरण घाटी में बृहस्पतिवार की रात जर्जर मकान की एक साइड की दीवार गिर गई। बराबर में दुकान पर बैठी एक महिला व घर में मौजूद लोगों की जान बाल-बाल बच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन लोगों ने महिला को वहां से निकाला। साथ ही बचाव कार्य में जुट गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गोपाल कृष्ण पाठक अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। दो भाई और बच्चे, महिलाएं भी घर में मौजूद थीं। इसी दौरान देर रात 10 बजे अचानक से गली की तरफ की मकान की एक दीवार धराशायी हो गई। बराबर वाले मकान की दुकान पर बैठीं बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गईं।
हादसे के बाद गली में अफरातफरी मच गई। लोगों ने महिला को वहां से निकाला। साथ ही घर में मौजूद लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मकान लंबे समय से खस्ताहाल था। इस संबंध में कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की थी। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
घटना के बाद क्षेत्रीय नागरिकों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने संज्ञान लिया होता तो यह स्थिति न बनती। दीवार के मलबे से गली बंद होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। लोगों ने जिम्मेदारों की उदासीनता पर सवाल खड़े किए हैं।