फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Waking up early and chanting God's name brings a big change in life

जल्द जागकर भगवन नाम जप करने से जीवन में आता बड़ा बदलाव: संत प्रेमानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Waking up early and chanting God's name brings a big change in life
नए साल पर आधी रात को संत प्रेमानंद के दर्शन को परिक्रमा मार्ग में लगी भारी भीड।
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज अक्सर लोगों को जीवन से ज़ुड़ी समस्याओं का हल बताते हैं। हाल ही में संत का वीडियो सामने आया है। इसमें महिला द्वारा रात को बुरे सपने और सुबह जल्दी न उठ पाने की समस्या बताई।
विज्ञापन


संत ने कहा कि ज्यादा सपने उन्हें आते हैं जो देर तक सोते रहते हैं, अगर 24 घंटे में पांच घंटे की नींद लोगे तो सपने नहीं आएंगे और इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। नींद से उठने के बाद सुबह अपने प्रभु का स्मरण करो तो बुरे सपनों के आने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन



संत ने बताया कि जो लोग देर से सोकर देर से ही सुबह जागते हैं, उन्हें मनुष्यता नहीं होती है। इसलिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। जो लोग सुबह देर से जागते हैं वह न तो आध्यात्म को और ना ही धर्म को समझते हैं। इसलिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर टहलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भगवान का नाम जप करना चाहिए। इसका एक माह अभ्यास करने से वह आदत बन जाएगी। संत ने बताया कि भगवान के नाम जप में बहुत ताकत होती है। इसलिए चरित्र पवित्र रखें और रोजाना नामजप करें। ऐसा करने से हर क्षेत्र में साधक को विजय मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed