फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan's air is polluted

Mathura News: वृंदावन की हवा हुई प्रदूषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Vrindavan's air is polluted
वृंदावन। नगर में वायु प्रदूषण का स्तर चिंता का विषय बनता जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में जहां कई क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 450 तक दर्ज किया गया वहीं शुक्रवार को यह घटकर 202 आ गया। हालांकि यह भी खराब श्रेणी में आता है। लगातार प्रदूषित हो रही हवा ने सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

प्रदूषण बढ़ने का असर अस्पताल में दिखाई दे रहा है। वृंदावन के तीन मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करना पड़ा। पिछले तीन दिन में भर्ती कराए इन मरीजों को तेज खांसी, सांस लेने में कठिनाई और अस्थमा अटैक की शिकायतें थीं। डॉक्टरों के अनुसार बढ़ते प्रदूषण से मरीजों के फेफड़ों पर सीधे असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय की सीएमएस डाॅ. वंदना अग्रवाल का कहना है कि प्रदूषण बढ़ने से दमा के मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं पहले से भर्ती मरीजों का भी उपचार चल रहा है। फिजीशियन डाॅ. विनय ऐसे मरीजों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम करा रहा छिड़काव
वृंदावन की आबोहवा खराब होने पर प्रदूषण विभाग अलर्ट हो गया है। वह हर क्षेत्र में नजर बनाए हुए है। वहीं नगर निगम जगह-जगह पानी का छिड़काव कर रहा है।




डॉक्टर की सलाह
सुबह और देर शाम घर से बाहर निकलने से बचें।
बाहर निकलें तो मास्क का अवश्य उपयोग करें।
धूल, धुएं और प्रदूषण वाले स्थानों पर जाने से बचें।
अस्थमा और सांस के मरीज अपनी दवाएं नियमित लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed