फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan will be applicable again no entry

वृंदावन में फिर लागू होगी नो एंट्री

Fri, 31 Mar 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 31 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Vrindavan will be applicable again no entry
जाम - फोटो : अमर उजाला
शनिवार-रविवार के साथ ही त्योहारों पर वृंदावन में सड़कों पर जाम की समस्या के समाधान के लिए पुलिस-प्रशासन एक बाद फिर ‘नो एंट्री’ व्यवस्था की ओर देख रहा है। जनवरी, 2016 में जब ये व्यवस्था लागू की गई थी तो जाम के हालात पर काफी हद तक अंकुश लगा था।
विज्ञापन


इस व्यवस्था के तहत सप्ताहांत में वृंदावन में बाहरी चौपहिया वाहन प्रतिबंधित रहते थे। इन वाहनों को नगर से बाहर पार्किंग में खड़ा कराया जाता और वहां से श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक वाहनों की व्यवस्था रहती।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम कोतवाली में सीओ सदर ने बताया कि वृंदावन में जाम की समस्या के समाधान के लिए पुलिस वृंदावन की ट्रैफिक-व्यवस्था में बदलाव की योजना बना रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार-रविवार के साथ ही त्योहारों पर बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश को प्रतिबंधित करने की योजना है। भीड़ बढ़ने पर चार पहिया वाहनों को रुक्मिणि विहार पार्किंग और दारुख पार्किंग पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बांकेबिहारी व्यापारिक एसोसियेशन की गुरुवार को जीवन बल्लभ मंदिर में बैठक हुई। इसमें पुलिस अधिकारियों और व्यापारियों ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण संग अन्य समस्याओं के समाधान पर मंथन किया।


व्यापारी लिंकन गौतम और अशोक शर्मा ने कहा कि मंदिर क्षेत्र में ई-रिक्शा संचालन के कारण जाम की स्थिति रहती है। इसे रोका जाए। ब्रजबिहारी अग्रवाल, श्रीबल्लभ गौतम ने जेबकटी और चेन स्नेचिंग की समस्या उठाई। बैठक में सीओ सदर अजय कुमार, कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक, बांकेबिहारी पुलिस चौकी इंचार्ज संजय शुक्ला, अमित गौतम, नीरज गौतम, रवि खंडेलवाल, लोकेश शर्मा, योगेश थोकदार, प्रिंस खंडेलवाल, तरुण अग्रवाल, रसिक बल्लभ गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed