{"_id":"6a7e14b4b349c0daea082657","slug":"vrindavan-divided-into-four-super-zones-and-18-sectors-mathura-news-c-161-1-vrn1004-103857-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चार सुपर जोन, 18 सेक्टर में बांटा वृंदावन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चार सुपर जोन, 18 सेक्टर में बांटा वृंदावन
विज्ञापन
वृंदावन। 15 अगस्त शनिवार काे हरियाली तीज पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी सोने, चांदी के हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। इस अवसर पर देशभर से आने वाली भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस के लिए चुनौतीभरा होगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने नगर को 4 सुपर जोन एवं 18 सेक्टर में बांटा है। 14 अगस्त की रात से 15 की रात तक बाहरी वाहनों का नगर में प्रवेश बंद रहेगा।
पुलिस प्रशासन ने नगर में 70 पॉइंट बनाए हैं, जहां बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा। इन सभी बैरियर पर पीएसी के जवान, पुलिस बल और यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सभी जोन पर एएसपी स्तर के अधिकारी प्रभारी होंगे। सभी सेक्टरों पर सीओ एवं निरीक्षक रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। नगर के सभी तिराहे-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे और पीए सिस्टम लगाए जा रहे हैं।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गत वर्ष हरियाली तीज पर छह लाख श्रद्धालु आए थे। इस बार हरियाली तीज, 15 अगस्त व शनिवार एक ही दिन में हैं। इससे पिछली बार की तुलना में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
विज्ञापन
बाहरी श्रद्धालु प्रवेश मार्गों बनी पार्किंग में वाहनों को खड़े करके ही नगर में ई रिक्शा और गोल्फ कार्ट से मंदिर जा सकेंगे। श्रीबांकेबिहारी मार्ग पर श्रद्धालु पैदल मंदिर तक जाएंगे। मंदिर मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा। मंदिर जाने-आने की व्यवस्था वन वे रहेगी। जुगलघाट की ओर से आने वाले श्रद्धालु मंदिर में गेट संख्या दो से प्रवेश करेंगे जबकि गेट एक से बाहर निकलेंगे। वहीं विद्यापीठ चौराहा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में गेट तीन से प्रवेश करने के बाद गेट चार गेट से बाहर निकाला जाएगा। मंदिर के अन्य रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर यहां पुलिस बल तैनात किया जागा। व्यवस्था के लिए अन्य जिलों से भी फोर्स मंगाया गया है।
होटल व गेस्टहाउस संचालकों को निर्देश
एसएसपी ने कहा कि होटल, गेस्टहाउस, आश्रम संचालकों से संपर्क किया है। होटल एवं गेस्टहाउस संचालकों को निर्देश दिए कि मंदिर के खुलने व बंद होने का समय, जूते, चप्पल उतारने, कार जहां ठहरें हैं वहीं पार्क कर ई रिक्शा का प्रयोग करने के निर्देश अपने यहां चस्पा करें।
मार्ग पर बनेंगे 14 होल्डिंग एरिया
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रवेश मार्गों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 14 स्थानों पर होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। इन पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे जो श्रद्धालुओं को कुछ समय के ठहराव के बाद मंदिर की ओर भेजेंगे।
यह पुलिस बल रहेगा तैनात
4 - एएसपी
12 - सीओ
70 - इंस्पेक्टर
260 - सब इंस्पेक्टर
90 - लेडीज सब इंस्पेक्टर
1400 - कांस्टेबल व हैड कांस्टेबल
150 - लेडीज कांस्टेबल
3 - ट्रैफिक इंस्पेक्टर
30 - ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर
120 - ट्रैफिक हैड कांस्टेबल
400 - होमगार्ड
दो कंपनी - पीएसी
दो प्लाटून - फ्लड पीएसी
1-1 - टीम एनडीआरएफ व एसडीआरएफ