फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two accused arrested in encounter for kidnapping and murdering youth

मथुरा में सुबह-सुबह मुठभेड़: दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अपहरण के बाद युवक की हत्या में थे वांछित

Sun, 11 Oct 2026 12:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 11 Oct 2026 12:50 PM IST
सार

अपहरण कर युवक की हत्या के मामले में पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Two accused arrested in encounter for kidnapping and murdering youth
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव सिहोरा से युवक राजेश उर्फ राजन का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के दौरान दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार तड़के करीब तीन बजे जमुनापार पुलिस और एसओजी की टीम पानीगांव लिंक रोड स्थित अंडरपास के पास निर्माणाधीन कृष्णा सिग्नेचर आवासीय कॉलोनी के सामने चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे बाइक लेकर निर्माणाधीन कॉलोनी के कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक फिसलकर गिर गई। घिरता देख दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। इनकी पहचान गांव सिहोरा निवासी नवनीतऔर रवि कुमार के रूप में हुई है। सीओ संदीप सिंह ने बताया है कि पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पांच अक्तूबर की रात करीब साढ़े 9 बजे झगड़े के बाद राजन को गाड़ी में ले जाने और शेरगढ़ थाना क्षेत्र में यमुना नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले में अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed