फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan Accident: Mathura Building Collapse Suddenly While Devotes Offers Prayers Full News in Hindi

वृंदावन हादसा: बांके बिहार मंदिर के पास भक्तिमय था पूरा माहौल, अचानक सिर पर गिरने लगे ईंट-पत्थर और फिर...

Wed, 16 Aug 2023 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Aug 2023 09:13 AM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास पुरानी बिल्डिंग ढह गई। हादसे में पांच की मौत हो गई। हादसे में सबसे दर्दनाक बात यह रही कि इसमें दो बेटियों के सामने उनकी माताओं की मौत हो गई। दोनों बेटियां भी उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
Vrindavan Accident: Mathura Building Collapse Suddenly While Devotes Offers Prayers Full News in Hindi
Vrindavan accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मथुरा जिले के वृंदावन में एक जर्जर मकान के ढहने से उसके मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार घायल हैं। दो घायल वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती हैं। एक मथुरा के सिटी अस्पताल में हैं और एक आगरा रेफर कर दिया है। हादसे में सबसे दर्दनाक बात यह रही कि इसमें दो बेटियों के सामने उनकी माताओं की मौत हो गई। दोनों बेटियां भी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कानपुर नगर के फेस-2 निवासी शिव नारायण कश्यप ने बताया कि हादसे में उनकी पत्नी गीता कश्यप की मौत हो गई है। पत्नी गीता और बेटी अनामिका, रश्मि गुप्ता के साथ श्रीबांके बिहारी के दर्शन को 5.15 बजे करीब गईं थीं। जबकि वह खुद धर्मशाला में ही रुका हुआ था। 
विज्ञापन


दर्शन कर पत्नी, बेटी और रश्मि गुप्ता 5.45 बजे करीब लौट रहीं थीं। तभी यह हादसा हो गया। उनको बेटी द्वारा फोन कर हादसे की जानकारी दी गई। वह तत्काल सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। वहां पत्नी मृत पड़ी थी। इधर, बेटी घायल हालत में थी। उसे देख उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने उनको भी भर्ती कर ड्रीप लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव नारायण बताते हैं कि उन्होंने हादसे के संबंध में बेटी अनामिका से बात की। उसने बताया कि वह दर्शन करने के बाद सीधे धर्मशाला आ रहीं थीं। मंदिर के आसपास के नजारों को देख खुश हो रहे थे। माहौल पूरा भक्तिमय था। मगर, इसी बीच अचानक से सिर पर ईंट-पत्थर आकर गिर गए। उनमें मां गीता और रश्मि आंटी दब गईं। 

उसके भी सिर पर एक पत्थर लगा, जिससे वह बदहवास हो गई। इधर, घायल अकांक्षा मुगई (25) पुत्री संदीप निवासी कृष्णा अपार्टमेंट, ओमेक्स, वृंदावन को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आकांक्षा की मां अंजू मुगई की इस हादसे में जान चली गई है। आकांक्षा ने बताया कि वह मूलरूप से पंजाब की रहने वाली हैं। 

 

अपनी मां के साथ ओमेक्स स्थित अपार्टमेंट में रहती थी। आकांक्षा बताती हैं कि उनके सिर पर अचानक ने मलबा गिरा। इससे पहले ही कुछ समझ पातीं, मां मलबे में दब चुकी थीं। वह खुद भी इतनी घायल हो गईं कि धीरे-धीरे दो मिनट में ही बेहोश हो गईं। इधर, घायल पंकज मारवा (49) पुत्र नरेंद्र कुमार मारवा निवासी अशोका इंक्लेव, फरीदाबाद का पैर टूट गया है।

वृंदावनः श्रीबांके बिहारी के दर्शन के 10 मिनट बाद ही मौत ने मार पांच श्रद्धालुओं पर झपट्टा
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार सभी लोग श्रीबांके बिहारी के दर्शन के कर मंदिर से महज 10 मिनट पहले ही बाहर निकले थे और दुसायत मोहल्ले के निकासी मार्ग से वापस लौट रहे थे। वहीं, पांच अन्य घायल हैं, इनकी भी हालत गंभीर है।

 

श्रीबांके बिहारी मंदिर से महज 200 मीटर दूर निकासी मार्ग पर स्थित विष्णु बाग वाला का मकान दशकों पुराना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिछले दिनों आई बाढ़-बारिश के बाद मकान और भी खतरनाक स्थिति में आ गया। मंगलवार शाम को 5.45 बजे इसका छज्जा और छत की बाउंड्रीवाल भरभराकर गिर गई। 

 

नीचे से गुजर रहीं श्रद्धालु 50 वर्षीय गीता कश्यप पत्नी एसएन कश्यप निवासी जरौली फेस-2, कानपुर, अरविंद कुमार यादव (35) पुत्र बम्बुराहिया कालोनी, कानपुर नगर, रश्मि गुप्ता (40) पत्नी जितेंद्र गुप्ता जरौली फेस-2, कानपुर नगर, अंजू मुगई (50) पत्नी संदीप निवासी कृष्णा अपार्टमेंट, ओमेक्स, वृंदावन, चंदन राय (30) पुत्र हरेंद्र राय निवासी भगवानपुर, देवरिया की मकान के मलबे के नीचे दब गईं, इनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

 

इनके अलावा 14 वर्षीय खुशीपाल पुत्र मनोज निवासी फरिया, फिरोजाबाद, 30 वर्षीय अनामिका पत्नी राहुल निवासी जरौली फेस-2, कानपुर, अकांक्षा मुगई (25) पुत्री संदीप निवासी कृष्णा अपार्टमेंट, ओमेक्स, वृंदावन, पंकज मारवा (49) पुत्र नरेंद्र कुमार मारवा निवासी अशोका एन्क्लेव, फरीदाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।  

वृंदावन हादसा: मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा
मथुरा जिले के वृंदावन में श्रीबांके बिहारी मंदिर से महज 200 मीटर की दूरी पर एक जर्जर मकान का छज्जा और छत की बाउंड्रीवाल ढहने से उसके मलबे में दबकर पांच श्रद्धालुओं की मौत की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना जाहिर की है। 

 

साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के निशुल्क उपचार की भी घोषणा की है। मगर, मंगलवार देर रात तक इस हादसे के पीछे कारण जानने और लापरवाहों के चेहरे सामने लाने के लिए जांच की कोई घोषणा नहीं हुई है। 

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है ''शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

 

डीएम पुलकित खरे ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से दुखद घटना का संज्ञान लेते हुए सभी मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता धनराशि एवं सभी घायलों का नि:शुल्क इलाज की घोषणा की गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed