फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   voting for panchayat poll in mathura

थम गया तीसरे चरण का चुनाव प्रचार

Thu, 03 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 03 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
voting for panchayat poll in mathura
ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए गुरुवार को चुनाव प्रचार थम गया। शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। शनिवार को मथुरा, फरह और गोवर्धन ब्लॉक में मतदान होना है।
विज्ञापन


तीसरे चरण का चुनावी शोर गुरुवार को शाम पांच बजे के बाद खामोश हो गया। अब प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदान से पहले घर-घर पहुंचकर चुपके से मतदाताओं पर डोरे डाल रहे हैं। तीसरे चरण में मथुरा, फरह और गोवर्धन ब्लॉक में 174 प्रधान और 2338 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होना है।
विज्ञापन


इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां तय कर दी गई। प्रेक्षक विजय यादव की मौजूदगी में गुरुवार को एनआईसी में रेंडमाइजेशन किया गया। कल तीनों ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी जाएंगी। फरह ब्लाक में 55 ग्राम पंचायत हैं। इनमें से 54 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। जिरौली ग्राम पंचायत में निर्विरोध प्रधान चुन लिए जाने से वहां चुनाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक में 31 बूथ अति संवेदनशील, 25 संबेदनशील हैं। चुनाव की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। आरओ संतोष सिंह ने बताया कि चार दिसंबर को सुबह आठ बजे जीजीआईसी से चुनाव सामग्री का वितरण किया जाएगा। गोवर्धन ब्लाक की 44 ग्राम पंचायतों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा। प्रचार थमने से पहले एसडीएम गोवर्धन विश्वभूषण मिश्रा और थाना पुलिस ने दो प्रचार जीप को आचार संहिता उल्लंघन के आरोप मे पकड़ कर सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed