फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   voting for panchayat poll in mathura

नौहझील और मांट में आज पड़ेंगे वोट

Mon, 30 Nov 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 30 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
voting for panchayat poll in mathura
ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को नौहझील और मांट ब्लाक में मतदान होगा। इसके लिए सोमवार को ब्लाक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने बूथ सहित सभी क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस चरण में 270235 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें मांट ब्लाक के मतदाताओं की संख्या 129748 है, इसमें महिला मतदाता 59361 हैं। नौहझील ब्लाक में 140487 मतदाता हैं, इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 64787 है। इस चरण में 110 ग्राम पंचायत और 1416 वार्ड में मतदान होना है।
विज्ञापन


इसमें नौहझील ब्लाक में 67 ग्राम पंचायत और 843 वार्ड में 94 मतदेय केंद्र और 233 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 30 संवेदनशील और 46 अतिसंवेदनशील केंद्र हैं।

मांट ब्लाक में ग्राम पंचायतों की संख्या 43 और वार्ड 573 हैं। इसके लिए 81 मतदान केंद्र और 185 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 20 संवेदनशील और 44 अतिसंवेदनशील केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के लिए की गई व्यवस्था पर नजर डालें तो दूसरे चरण के इस चुनाव क्षेत्र को 42 सेक्टर में बांटा गया है। इस पर दो सुपर जोन और आठ जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed