{"_id":"6b00a0009401001f870b4955","slug":"voter-concerns-will-be-addressed-through-evm-voting-demonstrations-mathura-news-c-369-1-mt11009-156170-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ईवीएम से मतदान का डेमो लेकर दूर करेंगे मतदाताओं की शंकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ईवीएम से मतदान का डेमो लेकर दूर करेंगे मतदाताओं की शंकाएं
विज्ञापन
मथुरा। विधानसभा निर्वाचन-2027 से पहले मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझाने के लिए मथुरा में प्रदर्शन केंद्र शुरू किए गए हैं। यहां नागरिक मतदान प्रक्रिया की जानकारी ले सकेंगे और मतदान का डेमो भी कर पाएंगे। इसके साथ ही, 21 और 22 नवंबर को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष शिविर भी लगेंगे।
शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयं ईवीएम से मतदान कर उसकी कार्यप्रणाली देखी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद के अलावा पांचों विधानसभा क्षेत्रों के तहसील मुख्यालयों पर भी केंद्र बने हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक नायब तहसीलदार, दो कर्मचारी और एक मास्टर ट्रेनर तैनात हैं। ये प्रतिदिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मतदाताओं को जानकारी देंगे और शंकाओं का समाधान करेंगे। प्रदर्शन के लिए कुल 136 ईवीएम मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
मतदाता सूची संशोधन अभियान
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 21 और 22 नवंबर को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर लगेंगे। इन शिविरों में बीएलओ मौजूद रहेंगे और मतदाताओं को फॉर्म-6, 7 और 8 उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। नाम शामिल कराने, हटवाने या संशोधन के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इनके निस्तारण की अंतिम तिथि 28 दिसंबर निर्धारित की गई है।