{"_id":"1217fab2042e469efe110b8b35c25d84","slug":"vote-counting-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना को कसी कमर, व्यवस्था में किया परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना को कसी कमर, व्यवस्था में किया परिवर्तन
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Thu, 29 Oct 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के सभी चरण में मतदान पूर्ण होने के बाद अब मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए एआरओ वार टेबल लगाए जाने की व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र प्रसाद ने बताया कि एक नवंबर को सभी विकासखंडों के मुख्यालय पर मतगणना कराई जाएगी। पहले लिए गए निर्णय के अनुसार एआरओ वार टेबल लगाई जानी थी, लेकिन अब कुछ एआरओ पर जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के लिए दो-दो टेबल लगाए जाने के कारण टेबल की नंबरिंग परिवर्तित हो गई है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के लिए 29 अक्तूबर तक जिन उम्मीदवारों के मतगणना अभिकर्ताओं ने अपने प्रवेश पास प्राप्त कर लिए हैं वे सभी प्रवेश पास वापस कर यथा संशोधित टेबल संख्या के आधार पर नया पास प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि कुछ ब्लाकों में टेबल की संख्या बढ़ने के कारण निर्वाचन अभिकर्ताओं की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
एक नवंबर को विकासखंड चौमुंहा के सर्वोदय इंटर कालेज, छाता के गांधी इंटर कालेज, नंदगांव के श्रीकृष्ण चैतन्य इंटर कालेज, मांट के ब्रज आदर्श इंटर कालेज, नौहझील के जनता इंटर कालेज, मथुरा के राजकीय इंटर कालेज जनरलगंज, फरह के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इंटर कालेज, गोवर्धन के डीएवी इंटर कालेज, राया के राष्ट्रीय इंटर कालेज और बलदेव के श्री बलभद्र इंटर कालेज में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।
शहरी क्षेत्रों के आसपास बंद रहेंगी शराब की दुकान
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर जिले में मतगणना के दिन एक नवंबर को विकासखंडों के समस्त मतगणना स्थलों से आठ किलोमीटर की परिधि में देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडल शॉप आदि की दुकानें बंद रखने के आदेश डीएम ने दिए हैं।
आज और प्रशिक्षण का मौका
प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ मनीष कुमार वर्मा की सूचनानुसार 26 अक्तूबर को केडी डेंटल कालेज में मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया था। इसमें कई मतगणनाकर्मी अनुपस्थित थे। ऐसे मतगणना कर्मियों को 30 अक्तूबर को प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं।