Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Visiting Vrindavan is essential for the confluence of service, creativity and culture

Mathura News: सेवा, सृजन और सांस्कृतिक रस संगम के लिए वृंदावन आगमन जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Visiting Vrindavan is essential for the confluence of service, creativity and culture
शिक्षाविद डॉ. पृथ्वीश नाग को साहित्य प्रदान करते श्रीहरिदास पीठाधीश्वर - फोटो : mathura
वृंदावन। भारत के पूर्व महासर्वेक्षक और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने कहा कि सेवा, सृजन और सांस्कृतिक रस संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रीधाम वृंदावन का आगमन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ब्रज वृंदावन, वैश्विक संस्कृति की राजधानी स्वरूप में सुविख्यात है और इसके दर्शन किए बिना भक्ति और आध्यात्मिकता का वास्तविक आभास संभव नहीं।
विज्ञापन


डॉ. पृथ्वीश नाग वृंदावन प्रवास के दौरान श्रीहरिदास पीठ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने श्रीहरिदास पीठाधीश्वर आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने ब्रजरस और धर्म संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की।
विज्ञापन


आध्यात्मिक चर्चा के उपरांत उन्होंने कहा कि ब्रज वृंदावन के दर्शनों के बाद ही सृष्टि के वास्तविक सार से परिचित हुआ जा सकता है। डॉ. नाग ने इसके बाद श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए। यहां सेवायत आचार्य विप्रांश वल्लभ गोस्वामी ने पूजा-अर्चना कराई। डॉ. जे धर, तुहीन कुमार दासुप्ता, बिहारीलाल चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed